Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समय पर क्लीनिक नहीं पहुंचने वाले 1 चिकित्सक एवं 1 नर्स को आंशिक आर्थिक दंड देने का निर्देश
    Breaking News झारखंड

    समय पर क्लीनिक नहीं पहुंचने वाले 1 चिकित्सक एवं 1 नर्स को आंशिक आर्थिक दंड देने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने आज 3 अटल क्लिनिक का किया निरीक्षण*

    *समय पर क्लीनिक नहीं पहुंचने वाले 1 चिकित्सक एवं 1 नर्स को आंशिक आर्थिक दंड देने का निर्देश*

    उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा आज सामुदायिक केन्द्र भोजपुर कॉलोनी-बारीडीह बस्ती, सामुदायिक केन्द्र लाल भट्ठा- भूईंयांडीह एवं सामुदायिक केन्द्र गुरूद्वारा बस्ती, मानगो स्थित अटल क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि सामुदायिक केन्द्र गुरूद्वारा बस्ती, मानगो के अटल क्लिनिक के 1 चिकित्सक एवं 1 नर्स समय पर अस्पताल नहीं पहुंचे थे जिनपर आंशिक अर्थदंड लगाने हेतु सिविल सर्जन को निदेशित किया गया। शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले मजदूर एवं गरीब परिवार हेतु अटल क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है जिसमें ओ.पी.डी सुविधा, निशुल्क दवा वितरण, हीमोग्लोबिन एवं सुगर जांच की सुविधा, टीकाकरण सुविधा, परिवार नियोजन हेतु परामर्श दिया जाता है। उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में अटल क्लिनिक में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं का भी जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अटल क्लिनिक का संचालन प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक तथा शाम में 6 बजे से 8 बजे तक किया जाता है। अटल क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों को चिकित्सीय सुविधा का लाभ पहुंचाना है जो आर्थिक मजबूरियों के कारण सही समय पर अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। उपायुक्त द्वारा अटल क्लिनिक के निरीक्षण के मौके पर सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम के 51 तीर्थयात्री अजमेर शरीफ के लिये हुए रवाना
    Next Article केवला गांव में जेएसएलपीएस कार्यालय का उदघाटन विधायक कुणाल षडंगी ने किया

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.