Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईराक-सीरिया में अमेरिका की बमबारी, 85 ईरान समर्थक आतंकी ठिकाने ध्वस्त
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ईराक-सीरिया में अमेरिका की बमबारी, 85 ईरान समर्थक आतंकी ठिकाने ध्वस्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ईराक-सीरिया में अमेरिका की बमबारी, 85 ईरान समर्थक आतंकी ठिकाने ध्वस्त
    नई दिल्ली: अमेरिकी ने इराक और सीरिया में ईरानी समर्थित मिलिशिया और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले दर्जनों ठिकानों पर हवाई हमला किया है. यह हमला ड्रोन हमले के जवाबी कार्रवाई में था, जिसमें जॉर्डन में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए थे. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जंग को लेकर चेताया है.

     

     

    न्यूज एजेंसी के अनुसार बड़े पैमाने पर हुए हमलों ने सात स्थानों पर 85 से अधिक लक्ष्यों को निशाना बनाया, जिनमें कमांड और नियंत्रण मुख्यालय, खुफिया केंद्र, रॉकेट और मिसाइल, ड्रोन और गोला-बारूद भंडारण स्थल और अन्य सुविधाएं शामिल थीं जो मिलिशिया या आईआरजीसी के कुद्स फोर्स, गार्ड के अभियान दल से जुड़ी थीं. बता दें कि यह इकाई क्षेत्रीय मिलिशिया के साथ तेहरान के संबंधों और उन्हें हथियारों से लैस करने का काम संभालती है.

     

     

    हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिका मध्य पूर्व में संघर्ष नहीं चाहता है, लेकिन अगर किसी अमेरिकी को नुकसान होता है, तो देश जवाब देगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका मध्य पूर्व या दुनिया में कहीं भी संघर्ष नहीं चाहता है. लेकिन जो लोग हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, वे यह जान लें: यदि आप किसी अमेरिकी को नुकसान पहुंचाते हैं, तो हम जवाब देंगे.

     

     

    अल जज़ीरा के अनुसार अमेरिकी हवाई हमलों के बाद, इराकी सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ के प्रवक्ता ने कहा कि ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इराक क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहा है. इराक ने कहा है कि ‘ये हमले इराकी संप्रभुता का उल्लंघन है. इराकी सरकार के प्रयासों को कमजोर करना और एक खतरा है जो इराक और क्षेत्र को अवांछनीय परिणामों में धकेल देगा, जिसके परिणाम इराक और क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर होंगे.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIND vs ENG: भारत की पहली पारी 396 पर खत्म, इंग्लैंड की बैटिंग शुरू
    Next Article फिर लौटेगी ठंड: दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 13, 2026

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.