Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए अंतरिम बजट का भाजपा ने किया स्वागत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए अंतरिम बजट का भाजपा ने किया स्वागत

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए अंतरिम बजट का भाजपा ने किया स्वागत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा- यह बजट प्रगतिशील और देश के विकास को समर्पित, बजट से नई उम्मीद और अवसर का होगा निर्माण।

    जमशेदपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट का भाजपा ने स्वागत किया है। बजट को प्रगतिशील और संतुलित करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट दूरदर्शी सोच का परिचायक है। जिसमें वित्त मंत्री ने चुनाव से पूर्व बिना किसी लोक-लुभावने वादों के बजट पेश किया है। बजट में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 83 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी नौ करोड़ महिलाओं में से तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। अभी तक इन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं में से एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में सफलता मिली है। इसके साथ ही, मोदी 2.0 में स्किल इंडिया के तहत देश में 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। पीएम मुद्रा योजना के तहत युवा उद्यमियों को 43 करोड़ के मुद्रा लोन दिए गए। सरकार की ओर से पूरे देश में अब तक 3000 नए आईटीआई बनाए गए हैं। 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स और 390 यूनिवर्सिटीज का निर्माण किया गया है। प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि यह विकासोन्मुखी बजट हमारे युवाओं, किसानों, महिलाओं और विशेष रूप से समाज के पिछड़े तथा कमजोर वर्गों के जीवनस्तर को बेहतर कर उनके लिए नई उम्मीद एवं अवसर पैदा करेगा। कुणाल षाड़ंगी ने शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी।

    भवदीय,
    प्रेम झा
    मीडिया प्रभारी
    भाजपा जमशेदपुर महानगर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार द्वारा पेश अंतरिम बजट शानदार – काले
    Next Article महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा-अंतरिम बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.