Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झंझट में झारखंड विधायक सीता सोरेन का ऐलान कल्पना मंजूर नहीं, सस्पेंस बरकरार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झंझट में झारखंड विधायक सीता सोरेन का ऐलान कल्पना मंजूर नहीं, सस्पेंस बरकरार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    सीएम आवास में ईडी करेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ, सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच एक बार फिर झंझट में झारखंड की धुंधली तस्वीर दिखाने लगी है कल की  बैठक के बाद यह कयास लगाने लगे थे राजनीतिक पंडित की कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री विशेष परिस्थिति में बन सकती है परंतु देर शाम परिवार में ही विरोध की तस्वीर ही नहीं आई बल्कि मीडिया में बयान भी चलने लगा विधायक सीता सोरेन का ऐलान कल्पना मंजूर नहीं, सस्पेंस बरकरार

     

    झारखंड में चल रहा राजनीतिक घटनाक्रम झारखंड की सियासत के लिए काफी अहम रहा है. रविवार से मंगलवार तक जिस तरह की राजनीति और जिस तरह की बातें झारखंड में बाहर निकाल कर आई है वह निश्चित तौर पर झारखंड के स्थिरता और अस्थिर करने वाली राजनीति के बीच चल रहे द्वंद का बड़ी और शायद देश की पहली राजनीतिक घटनाक्रम बनेगा

    उधर झारखंड के राज्यपाल डॉक्टर सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव डीजीपी और गृह सचिव को राजभवन तलब किया

     

    झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच हेमंत सोरेन के लिए एक नई असमंजस की स्थिति बन गई है. कल्पना सोरेन को सीएम बनाने की चर्चा के बीच भाभी और विधायक सीता सोरेन ने कल्पना को सीएम के तौर पर स्वीकार करने से इनकार कर दिया है

     

     

     

    कब तक चुप रहूंगी… कब तक सहूंगी… झारखंड में छिड़े सियासी घमासान के बीच झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सह जामा विधायक सीता सोरेन ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनके देवर हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाते हैं तो वह उस फैसले को स्वीकार नहीं करेंगी. ईटीवी भारत के ब्यूरो चीफ राजेश कुमार सिंह से फोन पर बातचीत के दौरान सीता सोरेन ने अपने संघर्षों की कहानी बताई.

     

     

    उन्होंने कहा कि इस पार्टी को खड़ा करने के लिए बाबा (शिबू सोरेन) के साथ उनके दिवंगत पति दुर्गा सोरेन ने कंधा से कंधा मिलाकर काम किया. उनके इस संघर्ष में मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रही। सीता सोरेन ने कहा कि दो छोटी बच्चियों को मैंने कितनी तकलीफों से पाला है, यह मैं ही जानती हूं. इसी बीच मेरे पति दुर्गा सोरेन चल बसे. उस हालात में मैंने न जाने कितने त्याग किए. लेकिन अब चुप नहीं रहूंगी.

     

     

     

    उन्होंने कहा कि हक क्यों नहीं मांगूंगी. अगर देवरानी कल्पना सोरेन को सीएम बनाया जाएगा तो क्या हमारी उपेक्षा नहीं होगी. इससे क्या हमारे दिवंगत पति के संघर्षों की उपेक्षा नहीं होगी. मैं इस घर की बड़ी बहू हूं और इसपर मेरा हक बनता है.

    सीता सोरेन ने कहा कि अगर मैं राजनीति में नहीं रहती तो कभी हक नहीं जताती. 2019 के चुनाव में मुझे लगा था कि सम्मान मिलेगा, लेकिन नहीं मिला. हेमंत सोरेन सीएम बने तो मैंने उस फैसले को स्वीकार कर लिया लेकिन उनकी पत्नी को सीएम स्वीकार नहीं करूंगी. देवरानी कल्पना सोरेन भी राजनीति में नहीं है. इसलिए उनका हक नहीं बनता है.

     

     

    सीता सोरेन ने कहा कि राजा को राजा की तरह व्यवहार करना चाहिए. मेरी बेटियां बड़ी हो गई हैं लेकिन उनकी शादी की चिंता तक नहीं है किसी को. अगर हेमंत सोरेन को अपने बड़े भाई की बेटी से प्यार है तो पिता के तौर पर उसे आशीर्वाद दें. उसको मुख्यमंत्री बनाएं. तब जाकर झारखंड के लोग समझेंगे कि इंसाफ हुआ है.

    बरहहाल सब की नजर आज पर टिकी है ED के रूख के बाद झारखंड की क्या तस्वीर बनेगी इस पर पूरे झारखंड की नजर रहेगी

    विधायक सीता सोरेन का ऐलान कल्पना मंजूर नहीं सस्पेंस बरकरार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.