Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

    माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवम परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता जिला स्तरीय समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

    गोपाल मैदान बिष्टुपुर में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह, सुबह 9:05 बजे झंडोतोलन

     

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवम परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता झंडोतोलन करेंगे।

     

    जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को जिला प्रशासन द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा किया गया । परेड में 1 प्लाटून जैप-6, 3 प्लाटून जिला पुलिस बल (सहायक पुलिस सहित), 1 प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा 2 प्लाटून एन.सी.सी (महिला/ पुरूष) के अलावा स्काउट एंड गाइड के प्लाटून ने हिस्सा लिया । गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत परेड का पूर्वाभ्यास दिनांक- 20.01.2024 से चल रहा था, जिसके तहत आज दिनांक 24.01.2024 को अतिम पूर्वाभ्यास किया गया ।

     

    जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त द्वारा जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थल की अन्य तैयारियों का भी जायजा लिया गया । विधि व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, एंबुलेंस, अग्निशामक आदि को लेकर संबन्धित विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया । उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह भव्यता से मनाया जाएगा । सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों में झंडोतोलन होगा । मौके पर सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतभी अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण सार्थक होगा ,जब हम “रामराज्य” के मूल आदर्शों को संरक्षित करें, अपने भीतर श्री राम को जागृत करें
    Next Article अंसार खान बस्ती पहुंचने पर बस्ती वासियों ने रोड पर बहते हुए पानी को दिखाया

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.