Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असम में बरसे राहुल गांधी ” हिमंत बिस्वा देश में सबसे भ्रष्ट CM”
    Breaking News Headlines राजनीति

    असम में बरसे राहुल गांधी ” हिमंत बिस्वा देश में सबसे भ्रष्ट CM”

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    असम में बरसे राहुल गांधी ” हिमंत बिस्वा देश में सबसे भ्रष्ट CM”
    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व कांग्रेसी और अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 11वें दिन असम के बारपेटा में स्थानीय लोगों को संबोधित किया। राहुल ने सीएम हिमंत को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों की कठपुतली करार दिया।
    ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के 11वें दिन असम के बारपेटा में राहुल गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को यात्रा की शुरुआत के मौके पर राहुल ने कहा, जैसा असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने निर्देश दिया है, मीडिया वैसे ही समाचार दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम हिमंत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं।

     

     

    पूर्व कांग्रेसी को राहुल ने बताया देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री
    गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा विगत 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से शुरू हुई थी। पूर्वोत्तर के अलग-अलग इलाकों से गुजरते हुए 11वें दिन असम के बारपेटा पहुंची ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शरीक होने पहुंची जनता से मुखातिब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।
    CM शाह के खिलाफ मुंह खोलने की सजा देगी भाजपा
    राहुल ने कहा, मीडिया आपको जो कुछ भी बता रही है, यह बिल्कुल वैसा ही है जिसका निर्देश खुद असम के मुख्यमंत्री ने दिया है। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री का नियंत्रण गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में है। उन्होंने कहा, अगर सीएम हिमंत अमित शाह के खिलाफ कुछ भी कहने की हिमाकत करेंगे, तो उन्हें भाजपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

     

     

    14 राज्यों में 6200 KM से अधिक का सफर
    गौरतलब है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक चलनी है। राहुल की अगुवाई में निकले कांग्रेस नेता इस दौरान अलग-अलग इलाकों में जनसंपर्क करेंगे। 14 जनवरी को शुरू हुई यात्रा 20 मार्च को खत्म होगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर मौजूद लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया जाएगा। पूर्वोत्तर से निकलने के बाद राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी जाएंगे।
    राहुल गांधी और कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
    गौरतलब है कि राहुल की यात्रा के दौरान सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं सामने आई हैं। असम के मुख्यमंत्री ने सोनितपुर में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, सोनितपुर में जब राहुल क यात्रा गुजर रही थी, उसी समय कुछ लोग भाजपा का झंडा लेकर राहुल की बस के पास पहुंच गए। अफरा-तफरी के बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस नेताओं ने उन्हें वापस बस में भेज दिया। भाजपा का दावा है कि राहुल जय श्री राम और पीएम मोदी के नारे सुनकर आपा खो बैठे। दूसरी तरफ कांग्रेस ने हमले के आरोप लगाए हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

     

     

    150 दिनों में 4500 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा
    बता दें कि 65 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल और अन्य कांग्रेस नेता 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्रा हुई थी। इस बार बस से 6,200 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। पिछले साल 6 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 150 दिनों में 4500 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा के दौरान व्यापक जनसंपर्क अभियान हुआ था। सोशल मीडिया पर भी भारत जोड़ो यात्रा बेहद चर्चित रही थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा सूर्य मंदिर में स्थापित राजा राम जी के मन्दिर निर्माण की चौथी वर्षगांठ का आमंत्रण भालूबासा में किया वितरित
    Next Article गणतंत्र दिवस के तैयारी का जायजा उपायुक्त और एसएसपी ने लिया

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.