Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनावी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की सांगठनिक बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मण्डलाध्यक्षों को दिए कई निर्देश
    Breaking News झारखंड राजनीति

    चुनावी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की सांगठनिक बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मण्डलाध्यक्षों को दिए कई निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 18, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ

    चुनावी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की सांगठनिक बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मण्डलाध्यक्षों को दिए कई निर्देश

    ● 20 सितंबर को जमशेदपुर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा
    ● 25 सितंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगी सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा

    भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा निर्धारित 65 प्लस सीटों के लक्ष्य को साधने के लिए मैराथन बैठकों और कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है। पार्टी द्वारा पहले से ही बूथ एवं मण्डल स्तरीय बैठकें पूरे कर लिए गए हैं वहीं प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता के माध्यम से पुराने तथा नए कार्यकताओं को भी सक्रिय राजनीति से जोड़ने की अभियान लगातार ज़ारी है। बुधवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा की सांगठनिक बैठक संपन्न हुई। बिष्टुपुर के तुलसी भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। बैठक में प्रदेश स्तरीय नेताओं समेत महानगर भाजपा के पदाधिकारी, सभी मोर्चाध्यक्षों एवं मण्डलाध्यक्षों की मौजूदगी रही। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सदस्यता अभियान कि समीक्षा करते हुए यथास्थिति सभी मण्डलों से सदस्यता और सक्रियता प्रपत्रों को 24 सितंबर से पहले महानगर पार्टी मुख्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। बताया कि अबतक एक लाख सदस्यता की डेटा एंट्री ज़िले में की जा चुकी है। सदस्यता अभियान में शिथिलता बरते वाले कई मंडल अध्यक्षों के कार्यसंस्कृति को लापरवाही का द्योतक बताते हुए दिनेश कुमार ने असंतोष ज़ाहिर किया। उन्होंने कड़े लहज़े में लापरवाही बरतने वाले कार्यकर्ताओं को दो टूक में कहा कि वे अपनी कार्यशैली बदलें, संगठन ने कमल फ़ूल (भाजपा) को मज़बूत बनाने के लिए किसी पद पर अवसर प्रदान किया है। इस दौरान सदस्यता अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई मण्डलाध्यक्षों का उन्होंने सराहना भी किया। बैठक के दौरान आगामी चुनावी कार्यक्रमों को लेकर ज़रूरी चर्चाएँ भी की गयी। बताया कि 20 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे से चाईबासा कॉलेज ग्राउंड में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा निर्धारित है। यहाँ पूरे कोल्हान के पार्टी कार्यकर्ता जुटेंगे। इसके अतिरिक्त 20 सितंबर को ही कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जमशेदपुर दौरा निर्धारित है। जमशेदपुर में पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाक़ात के अलावे प्रबुद्ध कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सम्भवतः 20 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावे प्रदेश के स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो एवं पार्टी के विधायकगण मौजूद रहेंगे। वहीं इस बैठक के अलावे बुधवार को जामताड़ा से शुरू हुई मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास की जन आशीर्वाद यात्रा जमशेदपुर पहुंचेंगी। उक्त यात्रा 25 सितंबर की बहरागोड़ा पहुंचेंगी, 27 सितंबर तक जमशेदपुर अंतर्गत सभी विधानसभाओं में मुख्यमंत्री एवं पार्टी के आला नेता विभिन्न सभाओं को संबोधित करेंगे तथा जनता से दुबारा सरकार बनाने का आशिष माँगेंगे। बैठक में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश चुनाव प्रबन्धन विभाग के संयोजक मनोज कुमार सिंह,प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, विधानसभा कोर कमिटी के संयोजकों में मुकुल मिश्रा, संजीव सिंह, विमल जालान एवं उत्तम भगत के अलावे जिला भाजपाके पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, बारी मुर्मू , जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं चंद्रशेखर गुप्ता, जिला मंत्री पुष्पा तिर्की, राकेश सिंह, अरुण मिश्रा, सुनील बारी, जिला कोषाध्यक्ष विमल जालान, जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष काजू शांडिल्य, अनुसूचित जाति मोर्चाध्यक्ष विमल बैठा के अलावे मण्डलाध्यक्षों एवं महामंत्री में विशेष रूप से ध्रुव मिश्रा, पंकज सिन्हा, प्रोबीर चटर्जी राणा, दीपक झा, ईश्वर सोरेन, जितेंद्र राय, दीपू सिंह, आनंद झा, महेंद्र प्रसाद, सुरंजन राय, अरुण तिवारी, मुकेश ठाकुर, संजय सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, मंटू चरण दत्ता, चुन्नू भूमिज, कृपासिंधु महतो, पिंटू सारंगी, मोहम्मद निसार अहमद, रमेश नाग, अमरेंद्र पासवान, राजेश साव समेत अन्य मौजूद थे।

    आदर सहित,
    (अंकित आनंद)
    जिला मीडिया प्रभारी
    भारतीय जनता पार्टी
    जमशेदपुर महानगर
    मो.: 7979043747

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा गोलमुरी ने पीएम के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया, दिव्यांग महिला को भेंट की व्हील चेयर
    Next Article वर्ष 2022 तक पावर हब बनेगा ,झारखंड युवा शक्ति राज्य और देश की सबसे बड़ी पूंजी, बेदाग रही डबल इंजन की सरकार:रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.