Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Dumka: यातायात नियमों का पालन करें, एक जिम्मेवार नागरिक बनें
    Breaking News झारखंड

    Dumka: यातायात नियमों का पालन करें, एक जिम्मेवार नागरिक बनें

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Dumka: यातायात नियमों का पालन करें, एक जिम्मेवार नागरिक बनें

    सड़क सुरक्षा का अर्थ है, दुर्घटनाओं से खुद को बचाते हुए सावधानी के साथ जीवन में आगे बढ़ना। इतना ही नहीं दूसरों को भी उन सावधानियों से अवगत कराते हुए ट्रैफिक नियमों के पालन की सलाह देना एक जिम्मेवार नागरिक का कर्तव्य बनता है।

    सड़क सुरक्षा कोषांग के तत्वावधान में दिन शनिवार की दोपहर टावर चौक (दुधानी) दुमका में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों सहित कोषांग कर्मियों ने सीट-बेल्ट व हेलमेट के प्रयोग पर बल देते हुए दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को पम्पलेट व सड़कों को सुरक्षित बनाए रखने से संबंधित पुस्तिका का वितरण करते हुए उन्हें जागरूक किया।

    इस अवसर पर समिति की ओर से मो0 मुस्ताक अलि, डॉ0 अमरेन्द्र सुमन, रमण कुमार वर्मा, अरुण सिंह, डीटीओ ऑफिस, दुमका के प्रधान सहायक त्रिलोकी नाथ मिश्रा, मनोज उरांव, अमित कुमार तथा मनोज कुमार साह मौजूद थे। दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों में हेलमेट व सीट-बेल्ट के प्रयोग की गंभीरता दिखी। हेलमेट विहीन दोपहिया वाहन चालकों में कई लोगों ने बिना हेलमेट के दुबारा गाड़ी न चलाने की प्रतिबद्धता दुहरायी, जबकि कुछ ने हेलमेट न रहने की स्थिति में अविलंब हेलमेट क्रय कर उसके उपयोग का भरोसा दिलाया।

    सड़क सुरक्षा के नियम क्यों हैं जरूरी: सुरक्षा के उपाय व नियम सड़क दुर्घटनाओं में चोटों और हताहतों के जोखिम को कम करने में सफल साबित होते हैं। इन नियमों को पैदल चलने वालों, सायकिल चालक, मोटर चालक सहित सड़कों के सभी उपयोगकर्ताओं द्वारा पालन किया जाना चाहिए। सड़क उपयोगकर्ता साधारण सुरक्षा उपायों का पालन करें व यातायात के नियम का सम्मान करते हुए उनका उल्लंघन न करें तो सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सकता है और दुर्घटनाओं की रोकथाम में महती भूमिका निभाई जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यों का लिया जायजा
    Next Article राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा के तत्वावधान में आज गोड्डा में मासिक बुजुर्ग दिवस का आयोजन किया गया

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.