Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्थानीय को निजी क्षेत्र में रोजगार देने की ओर अग्रसर राज्य सरकार
    Breaking News झारखंड रांची

    स्थानीय को निजी क्षेत्र में रोजगार देने की ओर अग्रसर राज्य सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    स्थानीय को निजी क्षेत्र में रोजगार देने की ओर अग्रसर राज्य सरकार
    #मुख्यमंत्री हजारों हुनरमंद युवाओं को सौंपेंगे ऑफर लेटर
    #रांची के कुल्ही गांव की बदल रही है तस्वीर

    रांची

    राज्य के स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नियोजन सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस कड़ी को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार (22जनवरी 2024) को 2500 युवाओं को निजी क्षेत्र में ऑफर लेटर सौपेंगे। खेलगाँव स्थित टाना भगत स्टेडियम में कौशल प्राप्त युवाओं को अरविंद टेक्सटाइल, किशोर एक्सपोर्ट, श्री गणपति क्रिएशन, अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, मैट्रिक्स क्लोथिंग, वेलेंसिया अपैरल्स एवं ओरिएंट क्राफ्ट टेक्सटाइल कंपनियों के लिए ऑफर लेटर सौंपा जायेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन कर करीब 56 हजार युवाओं को निजी क्षेत्र में ऑफर लेटर प्रदान किया जा चुका है।

     

    प्लांट्स के शुरू होने से कुल्ही गांव की बदली तस्वीर

    हेमन्त सोरेन के प्रयासों का ही प्रतिफल है कि दिसंबर 2021 में राँची के ओरमांझी स्थित कुल्ही इंडस्ट्रियल एरिया में कई टेक्सटाइल प्लांट्स का शुभारम्भ किया गया था। आज उन प्रयासों से महज तीन वर्ष में 10 हजार से अधिक युवाओं को रांची में रोजगार मिला है। यहां स्थित कपड़े की फैक्ट्रियां न सिर्फ लोगों को रोजगार दे रही हैं, बल्कि उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। यहां काम करने वालों में 90 प्रतिशत महिलाएं हैं। ये सभी युवा कुल्ही स्थित अरविंद टेक्सटाइल, किशोर एक्सपोर्ट, श्री गणपति क्रिएशन, अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, मैट्रिक्स क्लोथिंग, वेलेंसिया अपैरल्स एवं ओरिएंट क्राफ्ट की अत्याधुनिक कपड़े की यूनिट्स में काम कर अपना जीवन यापन कर रहें हैं। जिस कुल्ही गाँव में सड़क नहीं थी आज मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि ने कुल्ही गांव की तकदीर और तस्वीर दोनों ही बदल दी है। कुल्ही गांव रोशन है, लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी मिल रही है। प्रत्येक घर में रोजगार है। यहां की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रहीं हैं।

     

    विभिन्न राज्यों से लाई गईं बेटियों और श्रमिकों को भी मिला रोजगार

    इन उद्योगों में विभिन्न राज्यों में कार्य करने गई झारखण्ड की बेटियों को भी रोजगार से आच्छादित किया गया है। नियोजित बेटियां कोरोना संक्रमण काल में वापस लाई गईं थीं या विभिन्न राज्यों में कार्य के दौरान उन्हें बंधक बना कर कार्य लिया जा रहा था। ऐसी सभी बेटियों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर वापस झारखण्ड लाकर नियोजित किया गया है। उत्तराखंड के नवनिर्मित टनल हादसे से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए कुछ श्रमिकों को भी कुल्ही स्थित प्लांट्स में रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

     

    विदेशों में हो रहा वस्त्रों का एक्सपोर्ट

    कुल्ही इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित वस्त्र उद्योग में यहां के हुनरमंद युवाओं और विश्व स्तरीय मशीनों से विश्व विख्यात ब्रांड्स के कपड़े बनाए जा रहे हैं। रांची से पूरे देश एवं यूके, अमेरिका, जर्मनी समेत कई देशों में यहां के बने कपड़ों को एक्सपोर्ट किया जा रहा है। रांची से ही ब्रांडेड जिंस, पैंट, शर्ट, बच्चों के कपड़े, लेडिज वेयर, वुलेन वेयर, अंडर गार्मेंट्स आदि की डिमांड देश-विदेश में है। झारखण्ड में टेक्सटाइल इंडस्ट्री यहां की बेहतरीन नई टेक्सटाइल पॉलिसी और राज्य सरकार से मिल रहे समर्थन की वजह से काफी ग्रो करेगी, जिससे आने वाले कुछ वर्षों में कुल्ही की फैक्ट्रियों की क्षमता एक लाख लोगों को रोजगार देने की होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस चुस्त ,अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पैदल गस्ती
    Next Article मटिहानी प्रखंड अंतर्गत खोरमपुर पंचायत में हकदर्शक संस्था के इंडसइंड बैंक फ्लैगशिप परियोजना और प्रदान संस्था की सहयोग से लगाया गया कैंप

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.