Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक सप्ताह के अंदर कार्य पर नहीं लौटते हैं आंगनबाड़ी कर्मी तो उन्हें चयनमुक्त करते हुए उनके स्थान पर अन्य सेविका व सहायिकाओं का नियमानुसार चयन सुनिश्चित किया जाएगा
    Breaking News Headlines झारखंड

    एक सप्ताह के अंदर कार्य पर नहीं लौटते हैं आंगनबाड़ी कर्मी तो उन्हें चयनमुक्त करते हुए उनके स्थान पर अन्य सेविका व सहायिकाओं का नियमानुसार चयन सुनिश्चित किया जाएगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *◆ बिना कारण हड़ताल जारी रखने वाली आंगनबाड़ी सेविका/सहायिकाओं को अविलंब कार्य पर लौटने का निर्देश*

    *◆ एक सप्ताह के अंदर कार्य पर नहीं लौटते हैं आंगनबाड़ी कर्मी तो उन्हें चयनमुक्त करते हुए उनके स्थान पर अन्य सेविका व सहायिकाओं का नियमानुसार चयन सुनिश्चित किया जाएगा.*
    ======================
    *महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल ने समेकित बाल विकास योजना अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को एक सप्ताह के अंदर अपने कार्य पर लौटने का निदेश जारी किया है. इस बाबत राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त को पत्र के माध्यम से आंगनबाड़ी कर्मियों को काम पर लौटने का निर्देश दिए गये है.*

    *ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कर्मियों की सेवा आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की गई है. आंगनबाड़ी कर्मियों को अतिरिक्त मानदेय के संबंध में निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के निर्देश पर विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करने का आदेश भी दिया गया है. कमेटी के रिपोर्ट के आलोक में राज्य सरकार अतिरिक्त मानदेय के निर्धारण पर निर्णय लेगी. आंगनवाड़ी सेविका सहायिका को भारत सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा जाने का निर्देश दिया गया है. राज्य सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा समर्पित विभिन्न मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है बावजूद उसके देखा जा रहा है कि विभिन्न केंद्रों की सेविका व सहायिकाओं द्वारा बिना कारण हड़ताल जारी रखी गई है, जिसके फलस्वरूप आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्दिष्ट कार्य दुष्प्रभावित हो रहे हैं.*

    *महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव स्तर से जारी पत्र पर यह साफ-साफ निर्देश दिया गया है कि आंगनबाड़ी कर्मी अविलंब कार्य पर नहीं लौटते हैं तो उन्हें चयनमुक्त करते हुए उनके स्थान पर अन्य सेविका व सहायिकाओं का नियमानुसार चयन सुनिश्चित किया जाएगा.*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य के बीएड महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2019-21 के लिए रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू करने का मुख्यमंत्री ने दिया आदेश
    Next Article राजकुमार ने विधायक डॉक्टर इरफान का किया स्वागत

    Related Posts

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    August 8, 2026

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    August 8, 2026

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.