Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वडोदरा में पलटी नाव, 13 बच्चे, दो टीचर की मौत, लाइफ जैकेट नहीं पहने थे..!
    Breaking News Headlines

    वडोदरा में पलटी नाव, 13 बच्चे, दो टीचर की मौत, लाइफ जैकेट नहीं पहने थे..!

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वडोदरा. गुजरात के वडोदरा में गुरुवार दोपहर हरणी लेक में एक नाव पलट गई. इस हादसे में 13 बच्चों और 2 टीचर की मौत हो गई. नाव में सवार बाकी 10 बच्चे और 2 टीचर को बचा लिया गया है. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. हालांकि उनकी हालात की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है.

    सूत्रों के अनुसार वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के टीचर बच्चों को लेकर पिकनिक मनाने के लिए हरणी लेक ले गए, जहां पर नाव में घूम रहे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे यह हादसा हुआ है, नाव में सवार टीचर व बच्चों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, जिसके कारण नाव पलटी तो सभी लोग पानी में डूबने लगे. हादसे को देख चीख पुकार मच गई, खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम पहुंच गई. जिन्होने बच्चों को बाहर निकाला, नाव को रस्सी से किनारे तक लाया गया. आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष येसुदान गढ़वी ने कहा कि यह घटना दुखद है.

     

     

    यह सरकार के पीपीपी मॉडल की विफलता है. सरकार ऐसे कई ठेकेदारों को ठेका देती है, जो बिना लाइफ जैकेट और नियमों का पालन करते हुए नाव की सवारी करा रहे हैं. इस वजह से ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं.

    सात बच्चे अस्पताल भर्ती-

    वडोदरा कलेक्टर एबी गोरे ने कहना है कि 23 छात्र वर 4 शिक्षक थे. उनमें से 11 को बचा लिया गया है. सात बच्चे अस्पताल में हैं और सुरक्षित हैं. उनके इलाज में डाक्टरों की टीम जुटी हुई है.

    सीएम भूपेन्द्र पटेल ने हादसे पर दुख जताया-

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने से बच्चों की डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है. मैं जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. दयालु ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे. नाव पर सवार छात्रों और शिक्षकों का बचाव अभियान फिलहाल जारी है. सिस्टम को दुर्घटना के पीडि़तों को तत्काल राहत और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअरब सागर में यमन के पास एक और जहाज पर ड्रोन अटैक, लगी भीषण आग
    Next Article असम के CM बिस्वा ने लगाया आरोप, मुसलमानों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही कांग्रेस

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 13, 2026

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.