Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 105 करोड़ रुपए के प्राक्कलित राशि की कुल 44 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया गया
    Breaking News झारखंड

    105 करोड़ रुपए के प्राक्कलित राशि की कुल 44 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 17, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सेवा से समृद्धि की ओर*

    *105 करोड़ रुपए के प्राक्कलित राशि की कुल 44 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया गया*

    निर्मल भवन, सीएच एरिया जमशेदपुर में आज 105 करोड़ रुपए के प्राक्कलित राशि की कुल 44 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास माननीय सांसद, जमशेदपुर श्री विधुत वरण महतो, पोटका विधायक श्रीमति मेनका सरदार, घाटशिला विधायक श्री लक्ष्मण टुडू, बहरागोड़ा विधायक श्री कुणाल षाड़ंगी एवं उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों हेतु आज विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया।

    *गांव-गरीब तक विकास योजनाओं को पहुंचाना लक्ष्य- विधुत वरण महतो, सांसद*

    माननीय सांसद, जमशेदुपर श्री विधुत वरण महतो ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर हम सभी जनप्रतिनिधि प्रयास करते हैं कि विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए। हमारी कोशिश होती है कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव-गरीब का विकास हो। मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत कई पुल-पुलिया का शिलान्यास-उद्घाटन आज किया गया। उम्मीद है इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से लोगों की कई परेशानियों का समाधान हो जाएगा।

    *गांव-गांव पहुंच रही विकास की बयार- मेनका सरदार*

    माननीय विधायक, पोटका श्रीमति मेनका सरदार ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि ऐसा कोई गांव ना हो जहां लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़े। सरकार द्वारा संचालित की जा रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं से आज सड़क, बिजली एवं पानी की सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने हेतु राज्य सरकार कटिबद्ध है।

    *विकसित झारखंड के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी- लक्ष्मण टुडू*

    माननीय विधायक, घाटशिला श्री लक्ष्मण टुडू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं से आज लोगों के जीवन में गुणात्मक बदलाव आया है। गांव-गांव में स्ट्रीट लाईट, पेयजल एवं सड़क का जाल बिछाया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम में वैसे कई योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया गया है जिसकी मांग काफी समय से लोग कर रहे थे। इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेवारी जनप्रतिनिधि, प्राशसनिक अधिकारी के साथ-साथ म जनता की भी है। विकसित झारखंड के निर्माण में हम सभी की सहभागिता जरूरी है।

    *इन योजनाओं के क्रियान्वयन से कई गांव मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे- कुणाल षाड़ंगी*

    माननीय विधायक, बहरागोड़ा श्री कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि इन योजनाओं में ब्राह्मी पुल बनाने की दशकों पुरानी मांग भी शामिल है जिसके सफल क्रियान्यन से कई गांव जो बरसात के दिनों में टापू बन जाते थे वे अब मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। श्री षाड़ंगी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद जिन्होने दर्जन भर पुल-पुलिया के निर्माण की स्वीकृति दी है। प्राशासनिक पदाधिकारियों एवं संवेदकों से आग्रह है कि इन योजनाओं की गुणवत्ता पर खास ध्यान रखें, क्योंकि इन योजनाओं से लोगों का विश्वास जुड़ा होता है, वो नहीं टूटना चाहिए।

    इस अवसर पर उप-विकास आयुक्त श्री बी. महेश्वरी, जिला योजना पदाधिकारी श्री अजय कुमार तथा अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजलाबांध की महिलाओं ने डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी से विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए आग्रह किया
    Next Article ग्राम विकास महोत्सव के अवसर पर जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा और प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद ने भाग लिया

    Related Posts

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    May 4, 2026

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    May 4, 2026

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.