Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाइना से लौटते ही मोहम्मद मुइज्जू ने भारत को दिखाए तेवर, 15 मार्च तक सेना हटाने की अल्टीमेटम दिया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चाइना से लौटते ही मोहम्मद मुइज्जू ने भारत को दिखाए तेवर, 15 मार्च तक सेना हटाने की अल्टीमेटम दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    माले. मालदीव और भारत के बीच रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती ही जा रही है. इस बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने एक बार भारत को तेवर दिखाए हैं. खबरों के अनुसार मोहम्मद मुइज्जू ने भारत से अपने सैन्य बलों को मालदीव से हटाने के लिए 15 मार्च तक का अल्टीमेटम भी दे दिया है. इससे पहले भी मालदीव भारतीय सैनिकों को हटाने की मांग कर चुका है.

     

    मालदीव के अनुसार वर्तमान में 88 भारतीय सैनिक तैनात है, भारत को 15 मार्च तक मालदीव के इलाके को छोड़ देना चाहिए. शी जिनपिंग के साथ हुई मुलाकात के बाद मुइज्जू ने अपने तेवर बदले है. गौरतलब है कि मोहम्मद मुइ्ज्जू भारत विरोध के लिए जाने जाते हैं. सत्ता में भी वे इंडिया आउट प्रचार के जरिए ही आए थे. इसी बीच जानकारी आई है कि भारत और मालदीव के बीच सैनिकों की वापसी को लेकर बातचीत शुरू हुई है. इसके लिए एक हाईलेवल का ग्रुप भी बनाया गया है. इस ग्रुप ने पहली बार विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में बैठक की है.

     

     

    मालदीव के एक मंत्री इब्राहिम खलील ने कहा कि दिसंबर में दुबई में आयोजित सीओपी 28 सम्मेलन के मौके पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू व भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच हुई बैठक के दौरान मालदीव और भारत ने इस कोर समूह को गठित करने पर सहमति जतायी थी. समूह भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी और मालदीव में भारत समर्थित विकास परियोजनाओं में तेजी लाने पर चर्चा कर रहा है. बीते वर्ष ही 17 नवंबर को राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के तत्काल बाद ही मुइज्जू ने भारत से अनुरोध किया था कि वो भारतीय सैन्यकर्मियों को मालदीव से वापस बुलाए. उन्होंने कहा कि मालदीव के लोगों ने उन्हें नई दिल्ली से यह अनुरोध करने के लिए मजबूत जनादेश दिया है. खलील ने इसके पहले कहा था कि राष्ट्रपति मुइज्जू के नेतृत्व वाले नए मालदीव प्रशासन ने स्थापित किया है कि मालदीव में 77 भारतीय सैन्यकर्मी हैं. माले अब नई दिल्ली के साथ 100 से अधिक द्विपक्षीय समझौतों की भी समीक्षा कर रहा है. मालदीव में पहले हेलीकॉप्टर का प्रबंधन करने के लिए 24 भारतीय सैन्यकर्मी, डोर्नियर विमान का प्रबंधन करने के लिए 25 भारतीय, दूसरे हेलीकॉप्टर का प्रबंधन करने के लिए 26 भारतीय और रखरखाव और इंजीनियरिंग के लिए दो अन्य भारतीय कर्मी हैं.

    ऐसे शुरु हुआ है विवाद-

    भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी पर चर्चा मुइज्जू सरकार के तीन उपमंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्ट की गई अपमानजनक टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के बीच उत्पन्न विवाद के बीच शुरू हुआ है. चीन की अपनी हाल ही में संपन्न राजकीय यात्रा के दौरानए मुइज़ू ने मालदीव को बीजिंग के करीब लाने का प्रयास किया. मुइज्जू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है. इन मंत्रियों के पोस्ट को लेकर भारत में चिंता जतायी गई और भारतीय पर्यटकों द्वारा मालदीव के बहिष्कार का आह्वान किया गया. जिनकी संख्या रूसी पर्यटकों के बाद सबसे अधिक है. पर्यटक संख्या के लिहाज से चीन तीसरे स्थान पर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्यप्रदेश में 22 जनवरी को रहेगा अवकाश, अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर भजन मंडलियों की प्रतियोगिता कराएगी सरकार
    Next Article हरित घर के महत्व और उसके प्रयोग पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति के बैनर तले आयोजित की गई विचार गोष्ठी

    Related Posts

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.