Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाईकोर्ट के आदेश पर आवास बोर्ड के आवंटियों को लाव- लश्कर के साथ कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हाईकोर्ट के आदेश पर आवास बोर्ड के आवंटियों को लाव- लश्कर के साथ कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाईकोर्ट के आदेश पर आवास बोर्ड के आवंटियों को लाव- लश्कर के साथ कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासन

    भड़के स्थानीय लोगों ने लगाए प्रशासन विरोधी नारे

    जेसीबी में आआई तकनीकी खराबी, रुक गया अभियान, फिर दी गयी मोहलत

     

     

    शनिवार को एकबार फिर से जिला प्रशासन का बुल्डोजर का रुख सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर- 2 स्थित रोड नम्बर 14 की तरफ हुआ. प्रशासन पूरे लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंची. जैसे ही अभियान की शुरुआत हुई कि स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. लोग उक्त जमीन के आवंटियों को आवास बोर्ड से अंयत्र शिफ्ट करने की फरियाद लगाते रहे, मगर प्रशासन ने उनकी एक न सुनी और अपनी कार्रवाई में जुट गई, मगर आधे घंटे बाद ही अभियान रोक दिया गया. दरअसल आवास बोर्ड द्वारा उक्त स्थल पर 18 लोगों को जमीन आवंटित किया गया था. इनमें से 15 लोगों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया. तीन आवंटियों ने हाईकोर्ट का रुख किया.

     

     

     

    हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया. इधर स्थानीय लोग इतने बड़े आवासीय क्षेत्र में पार्क और खेल का मैदान बनाने की मांग वर्षों से कर रहे हैं. इसको लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन भी हो चुका है. एकबार फिर से स्थानीय लोगों ने आवास बोर्ड की कार्रवाई के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया. अभियान के बीच में कोई मंत्री जी की पैरवी लेकर पहुंच रहा था तो कोई डीसी की पैरवी करने पहुंच रहा था, मगर जिला प्रशासन का बुल्डोजर गरजता रहा. इसमें एसडीएम पारुल सिंह, हेडक्वार्टर डीएसपी चंदन वत्स, आवास बोर्ड के कार्यपालक पदाधिकारी, आरआईटी, आदित्यपुर, गम्हरिया और कांड्रा के थानेदार सहित सैकड़ों महिला एवं पुलिस बल मौजूद रही.

     

     

     

    इस बीच करीब आधा घंटा अभियान चला और जेसीबी में तकनीकी खराबी आ गयी और अभियान रोक दिया गया. हालांकि इस दौरान एक आवंटी को कब्जा दिला दिया गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने आगे की कार्रवाई रोकने के लिए कुछ दिनों तक अभियान रोकने की गुहार लगाई. जिसपर एसडीएम ने लिखित आवेदन की मांग की. स्थानीय लोगों ने बताया कि मामला हाईकोर्ट में लंबित है. दो दिनों के भीतर स्टे लाया जाएगा. जिसे एसडीएम ने स्वीकार कर लिया. उसके बाद दो दिनों के लिए अभियान टाल दिया गया है. एसडीएम ने साफ कर दिया है कि मकर संक्रांति के बाद यदि स्टे नहीं आया तो पुनः अभियान चलाया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाकुलिया: केरूकोचा हाट में भीषण आग, पटाखा जलाने के दौरान लगी आग, अफरा तफरी
    Next Article अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से कम्बल वितरण

    Related Posts

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    June 4, 2026

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    June 4, 2026

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.