Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू कश्मीर के पुंछ में आर्मी के वाहन पर आतंकी हमला, एनकाउंटर जारी
    Breaking News Headlines अपराध

    जम्मू कश्मीर के पुंछ में आर्मी के वाहन पर आतंकी हमला, एनकाउंटर जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जम्मू कश्मीर के पुंछ में आर्मी के वाहन पर आतंकी हमला, एनकाउंटर जारी
    जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर हमला किया है. कश्मीर में पुंछ क्षेत्र में यह हमला हुआ है. आतंकियों के हमले के बाद सेना ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि हमला करने के बाद आतंकी भागने में सफल रहे. हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

     

     

    सेना के वाहनों पर पुंछ में शुक्रवार को आतंकवादियों ने अचानक से हमला बोल दिया. इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि शुरुआती गोलीबारी के बाद आतंकवादी भागने में सफल रहे जिसमें पास की पहाड़ी से चलाई गई गोलियां भी शामिल थीं. सेना के जिस काफिले पर हमला हुआ उसमें कई गाडिय़ां शामिल हैं. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी सहित हाई रैंकिंग अधिकारी बार-बार होने वाले आतंकी हमलों से निपटने के लिए रणनीति बनाने के लिए पुंछ में हैं.

     

     

    दूसरा आतंकी हमला

    पुंछ क्षेत्र में तीन हफ्तों के भीरत यह सेना पर हुआ दूसरा आतंकी हमला है. पिछले दिनों राजौरी के डेरा की गली में सेना के दो वाहनों पर हमला किया गया था. इस हमले में चार सैनिक मारे गए थे और पांच घायल हो गए थे. डेरा की गली से करीब चालीस किलोमीटर दूर यह हमला हुआ है.

     

     

    आतंकी गतिविधियां बढ़ी

    पीर पंजाल क्षेत्र राजौरी और पुंछ 2003 से आतंकवाद से मुक्त थे लेकिन अक्टूबर 2021 से बड़े हमले फिर से शुरू हो गए हैं. पिछले सात महीनों में इस क्षेत्र में अधिकारियों और कमांडो सहित 20 सैनिक मारे गए हैं. पिछले दो वर्षों में इन क्षेत्रों में कार्रवाई में 35 से अधिक सैनिक मारे गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहूथी विद्रोहियों पर अमेरिका-ब्रिटेन के ताबड़तोड़ हवाई हमलों से दहला यमन
    Next Article 2016 में बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हुए भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का मिला मलबा

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.