Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Godda:उपायुक्त की अध्यक्षता मे गोड्डा अनुमंडल अंतर्गत पड़ने वाले प्रखंड के साथ मनरेगा एवं आवास योजना का आहूत मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News झारखंड

    Godda:उपायुक्त की अध्यक्षता मे गोड्डा अनुमंडल अंतर्गत पड़ने वाले प्रखंड के साथ मनरेगा एवं आवास योजना का आहूत मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता मे गोड्डा अनुमंडल अंतर्गत पड़ने वाले प्रखंड के साथ मनरेगा एवं आवास योजना का आहूत मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    आज दिनांक 12/04/2023 को डीआरडीए सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में डीआरडीए अंतर्गत मनरेगा, पीएमएवाई जी एव अबुआ आवास योजना की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बिंदुवार की गई समीक्षा

    उपायुक्त द्वारा मनरेगा की समीक्षा करते हुए एवरेज स्कीम पर विलेज, कार्यदिवस सृजन, योजनाओं की पूर्णता, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन, एरिया ऑफिसर, जॉब कार्ड वेरिफिकेशन, पोषण वाटिका, पीएम आवास ग्रामीण का बारी बारी से समीक्षा किया गया। उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार दें ताकि पलायन रुके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में कम से कम 5 योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित हो।

    बैठक के क्रम में उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को मनरेगा संचालित योजनाओं का नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य के साथ ही उसमें तेजी लाने एवं जल्द पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा बिरसा कूप संवर्धन योजना के तहत जिला के निर्धारित कुल लक्ष्य 2181 के विरुद्ध स्वीकृत किए गए 2074 की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप एवं नियमानुसार कार्य पूर्ण को लेकर दिशा निर्देश दिया।

    इसके अलावा उपायुक्त द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत गोड्डा अनुमंडल के बसंतराय, गोड्डा, पथरगामा, पोड़ैयाहाट एवं सुंदरपहाड़ी प्रखंड में फेज 1 एवं 2 के तहत कुल लक्ष्य 381 वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान के निर्माण हेतु आवश्यक बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी से समन्वय बनाते हुए योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूर्ण करने निर्देश दिया। वहीं बैठक में इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास के कुल लक्ष्य, प्रथम एवं द्वितीय किस्त का भुगतान, पूर्ण आवास की समीक्षा की गई एवं द्वितीय किस्त के भुगतान एवं गैप आदि को सुधारने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    अबुआ आवास योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के सत्यापन कार्य की हुई समीक्षा‌

    बैठक के क्रम में उपायुक्त ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों में गोड्डा अनुमंडल में प्राप्त कुल 77561आवेदनों (सरकार आपके द्वार पोर्टल के अनुसार) की समीक्षा की इस बाबत संबंधित विभाग के पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी आवेदनों का सत्यापन पंचायत स्तरीय समिति के द्वारा कराया जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJamtara:कृषि विभाग जामताड़ा के निर्देशानुसार, बिरसा किसान रथ का भ्रमण नाला पंचायत के महुलबोना,श्रीपुर , गेरिया मरालो फुट बेरिया पैकबार सालुका इत्यादि पंचायत में कराया गया
    Next Article Jamtara:राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारधारा पर चलके का लिया संकल्प

    Related Posts

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 4, 2026

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.