Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मकर संक्रांति के दिन सुंदरकांड से गुंजायमान रहेगा जमशेदपुर महानगर का भाजपा कार्यालय…
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मकर संक्रांति के दिन सुंदरकांड से गुंजायमान रहेगा जमशेदपुर महानगर का भाजपा कार्यालय…

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 10, 2024Updated:January 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मकर संक्रांति के दिन सुंदरकांड से गुंजायमान रहेगा जमशेदपुर महानगर का भाजपा कार्यालय, आयोजन की तैयारी में जुटी भाजपा, राम ज्योति के लिए मिट्टी के दीपक, बाती और ध्वज का भी होगा वितरण।

    जमशेदपुर। पांच सौ वर्षों के कठिन संघर्ष के बाद बन रहे प्रभु श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले भारतीय जनता पार्टी लौहनगरी जमशेदपुर को राममय बनाने के लिए अलग-अलग तैयारी कर रही है। इस कड़ी में, भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। सुंदरकांड के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच प्रसाद का वितरण होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी को ‘राम ज्योति’ के लिए रामभक्तों को मकर सक्रांति के दिन 14 जनवरी से 20 जनवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रतिदिन साकची जिला भाजपा कार्यालय में 11 मिट्टी के दिये, 11 बाती और एक राम ध्वज भेंटकर भाजपा कार्यकर्ता लोगों से घरों/ प्रतिष्ठानों में दीपोत्सव मनाने का आग्रह करेंगे। वहीं, सुंदरकांड पाठ के आयोजन की तैयारी और सफलता को लेकर बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने मानस सत्संग समिति के पंडित अभिषेक पाठक के संग आवश्यक चर्चा की।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि अयोध्याधाम में बने भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और रामलला के आगमन को लेकर सभी जगह हर्ष और उल्लास का माहौल है। ऐसे ऐतिहासिक और शुभ बेला में जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता भी पूरे उत्साहित हैं। पांच सौ वर्षों के कठिन तप, त्याग और संघर्ष के बाद अब हमारे आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त आया है। यह वह सुखद समय है जब भगवान श्रीराम अपने महल में विराजमान होगें। इस ऐतिहासिक क्षण की खुशियां मनाने और शहरवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना के संग राम नाम की अलख जगाने के उद्देश्य से जिला भजपा कार्यालय में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडित अभिषेक पाठक एवं मानस सत्संग समिति के द्वारा विधिवत सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसके साथ हीं, मकर संक्रांति से लेकर सात दिनों तक जिला कार्यालय से लोगों को मिट्टी के दिये, बाती एवं राम ध्वज भेंटकर उन्हें पारंपरिक माहौल में राम उत्सव मनाने के लिए प्रेरित की जाएगी। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से सुंदरकांड पाठ के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और 22 जनवरी को ‘राम ज्योति’ की लौ जलाने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाला घोड़ा’ का संरक्षण आउटडोर (वाह्य) मूर्तिशिल्प संरक्षण में एक मील का पत्थर
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की हुई बैठक, राज्य में सुखाड़ की स्थिति पर हुई चर्चा

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.