Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CM शिंदे बोले- बालासाहेब होते तो मोदी की पीठ थपथपाते,आर्टिकल 370 हटाना उन्हीं का सपना था
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    CM शिंदे बोले- बालासाहेब होते तो मोदी की पीठ थपथपाते,आर्टिकल 370 हटाना उन्हीं का सपना था

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    CM शिंदे बोले- बालासाहेब होते तो मोदी की पीठ थपथपाते,आर्टिकल 370 हटाना उन्हीं का सपना था
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने  कहा कि अगर बालासाहेब ठाकरे आज जिंदा होते तो वे राम मंदिर को लेकर मोदी की पीठ थपथपाते। अयोध्या में राम मंदिर बनना और जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना बालासाहेब का ही सपना था। पीएम मोदी की वजह से बालासाहेब के दोनों सपने साकार हो पाए हैं।

     

     

    महाराष्ट्र का राजापूर और कोकण इलाका शिवसेना का गढ़ माना जाता है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना  ने यहां सोमवार को शिव संकल्प अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य जमीन पर लोगों से जुड़ना और पार्टी मजबूत करना है। इसी दौरान CM शिंदे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी और बालासाहेब का जिक्र किया।

     

     

    शिंदे बोले- शिवसेना के धनुष-बाण से हिंदुत्व के दुष्मनों को नष्ट करेंगे
    शिंदे ने  कोकण में भी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- कोकण की जनता का बालासाहेब से अटूट रिश्ता है। शिवसेना के धनुष-बाण से यहां के लोगों को गहरा नाता हैं। यह भगवान राम का धनुष-बाण है.बालासाहेब का धनुष-बाण है और आम जनता का धनुष-बाण है। हमने अपने सिद्धांतों के लिए लड़ाई लड़ी है। सत्ता हथियाना हमारा लक्ष्य नहीं था। हमने यह नहीं सोचा कि हमें क्या मिलेगा, बल्कि राज्य को क्या मिलेगा, हमने इसके बारे में हमेशा सोचा है। इस वजह से असली शिवसेना और धनुष-बाण हमारे पास है। कोकण की जनता इस धनुष-बाण से हिंदुत्व के दुश्मनों को नष्ट करेगी।

     

     

     

    मुंबई-ठाणे शिवसेना का शरीर, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग शिवसेना के फेफड़े
    शिंदे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा शिवसेना का जन्म मुंबई-ठाणे में जरूर हुआ, लेकिन अगर पार्टी वास्तव में कोकण में ही बढ़ी। मुंबई-ठाणे शिवसेना का शरीर हैं, लेकिन रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग शिवसेना के फेफड़े हैं। हमारी सरकार आने के बाद अब कोकण के लोगों को न्याय मिलेगा। पिछले सरकारों के दौरान यहां की योजनाएं ठंडे बस्ते में थीं। यहां के विकास को अब रफ्तार मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली समेत 20 राज्यों में कोहरे का असर, ट्रेनें और उड़ानें प्रभावित
    Next Article पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस की दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.