Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक दिन में 14,000 होटल और 3600 फ्लाइट टिकट की बुकिंग हुई कैंसिल
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    एक दिन में 14,000 होटल और 3600 फ्लाइट टिकट की बुकिंग हुई कैंसिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एक दिन में 14,000 होटल और 3600 फ्लाइट टिकट की बुकिंग हुई कैंसिल
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव मुश्किलों से घिर गया है। पीएम मोदी के समर्थन के समर्थन में महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने मालदीव की आलोचना की है। वहीं, भारत-मालदीव के बीच राजनयिक विवाद के बीच ‘ईज़माईट्रिप’ ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ ‘एकजुटता’ प्रकट करने के लिए उसकी वेबसाइट ने द्वीपीय राष्ट्र के लिए सभी उड़ान बुकिंग पर रोक लगा दी है। अब जानकारी सामने आ रही है कि एक दिन में भारतीयों ने मालदीव में करीब 14000 होटलों की बुकिंग और 3600 फ्लाइट टिकट रद्द की हैं। यह मालदीव के टूरिज्म के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

     

     

    दरअसल, ‘ईज़माईट्रिप’ ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ ‘एकजुटता’ प्रकट करने के लिए उसकी वेबसाइट ने द्वीपीय राष्ट्र के लिए सभी उड़ान बुकिंग पर रोक लगा दी है। ‘ईज़माईट्रिप’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, “लक्षद्वीप का पानी और बीच मालद्वीव/सेशल्स जैसे ही अच्छे हैं। हम ‘ईज़माईट्रिप’ पर इस बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए खास पेशकश लेकर आएंगे जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल में गए थे।”

    पिट्टी ने पर्यटकों से “अयोध्या की प्राचीनता और लक्षद्वीप की बेमिसाल खूबसूरती से रू-ब-रू होने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा, “मालदीव की बुकिंग को ना कहें तथा अयोध्या एवं लक्षद्वीप की सैर करें।” एक अन्य पोस्ट में पिट्टी ने कहा, “अयोध्या की प्राचीनता और लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता से रू-ब-रू होने के लिए ‘ईज़माईट्रिप’ के साथ यात्रा शुरू करें। समृद्ध संस्कृति और लुभावने परिदृश्यों का लुत्फ उठाएं। ” पिट्टी ने कहा, “ हमारे देश के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए ‘ईज़माईट्रिप’ ने मालदीव के लिए सभी उड़ान बुकिंग पर रोक लगा दी है।”

     

     

     

    एक साल में इतने भारतीय करते हैं मालदीव की यात्रा
    मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 2.03 लाख से अधिक भारतीयों ने इस द्वीपीय देश की यात्रा की। साल 2022 में यह संख्या 2.4 लाख से अधिक थी और 2021 में 2.11 लाख से अधिक भारतीयों ने मालदीव की यात्रा की। मालदीव उन कुछ देशों में शामिल है जो महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए खुले रहे और उस दौरान करीब 63,000 भारतीयों ने मालदीव को पर्यटन के लिए चुना था। मालदीव में 2018 में, 90,474 आगंतुकों के साथ भारतीयों की संख्या पांचवें स्थान पर रही। 2019 में, भारत इस मामले में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी संख्या (1,66,030) के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

     

     

    वहीं, भारत में मालदीव के राजदूत को सोमवार को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और मालदीव के कई मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई टिप्पणियों पर कड़ी चिंता व्यक्त की गई। मालदीव सरकार ने मोदी के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर रविवार को तीन उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड एक्टर को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता,जानें कौन कौन है शामिल …….
    Next Article दिल्ली समेत 20 राज्यों में कोहरे का असर, ट्रेनें और उड़ानें प्रभावित

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    May 28, 2026

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.