Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर मंत्री चम्पाई सोरेन करेंगे झाँडोतोलन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर मंत्री चम्पाई सोरेन करेंगे झाँडोतोलन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आगामी गणतंत्र दिवस समारोह क़ी तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें क़ी बैठक

    *कुल 14-15 विभाग के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के थीम पर निकली जाएगी झांकी*

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर मंत्री चम्पाई सोरेन करेंगे झाँडोतोलन

    आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक मे उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती पारुल सिंह, पुलिस उपाधिक्षक सरायकेला श्री चन्दन कुमार वत्स, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य सभी सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने आगामी 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर किए जाने वाली तैयारीयों के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए नगर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य चौक-चौराहो तथा विभिन्न मूर्तियों की साफ सफाई, मुख्य समारोह स्थल एवं समाहरणालय परिसर की साफ सफाई, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलन्त शौचालय की व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए। वही कार्यक्रम में ध्वनि विस्तारक यंत्र, विधुत आपूर्ति, टेंट, कुर्सीया एवं परेड रिहालसल हेतू अन्य तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निदेश दिए।

    कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नें कहा की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में माननीय आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखण्ड सरकार श्री चम्पाई सोरेन उपस्थित होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी हेतु सौंपी जा रहे कार्यों को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए निश्चित समयावधी में पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।

    *इस दौरान आगामी 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए दिए गए निम्नलिखित दिशा निदेश* 👇🏼

    ▪️ *परेड* :- दो प्लाटून पुलिस बल, एक होम गॉर्ड, एक CRPF तथा चार विद्यालय के प्लाटून परेड़ में शामिल होंगे।

    ▪️ दिनांक 21,22, 23 को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला मे होगा परेड रिह्लसाल।

    ▪️ दिनांक 24 जनवरी 2024 को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक फूल परेड रिह्लसाल का करेंगे निरिक्षण।

    ▪️सभी अंचल अधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, नगर परिषद, सचिव बाजार समिति को निर्देश दिया गया कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय बाजार में मांस मछली बिक्री एवं मदिरा के सेवन नहीं करने हेतु आम जनता को जागरूक करेंगे।

    ▪️ दिनांक 20 जनवरी तक सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी झांकी विषय का प्रस्ताव उप विकास आयुक्त कार्यालय को उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।

    ▪️ कार्यक्रम में सभी 14-15 विभाग के तरफ से सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के थीम पर आधारित झांकी प्रस्तुत किए जाएंगे।

    ▪️ जिला आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, डीआरडीए, समेकित जनजाति (ITDA) , स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, मत्स्य, वन विभाग, समाज कल्याण, छऊ कला केंद्र, परिवहन, जेएसएलपीएस, अग्निशमान एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक विभाग से निकले जायेंगे झांकी.

    *विभिन्न स्थानों पर झंडातोलन का समय निम्न प्रकार है*:-
    *=================*

    ▪️ उपायुक्त आवास में झंडोत्तोलन- प्रातः 8:15

    ▪️पुलिस अधीक्षक आवास में झंडातोलन- प्रातः 8:30 बजे

    ▪️ मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में झंडोत्तोलन- प्रातः 9:10

    ▪️जिला समाहरणालय में झंडोत्तोलन- प्रातः 10:15

    ▪️ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झंडोत्तोलन- प्रातः 10: 30

    ▪️पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन प्रातः 11:00

    *======================================*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेड क्रॉस के पेट्रन स्व. के. के. सिंह के पुण्य स्मृति में आयोजित 705वें नेत्र ज्योति महायज्ञ-2024 का हुआ उद्घाटन
    Next Article राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले रामाधीन बगान में अक्षत का किया गया वितरण

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.