Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संजय सिंह राज्यसभा चुनाव जेल से ही लड़ेंगे, आप ने स्वाति मालीवाल को भी बनाया प्रत्याशी
    Breaking News Headlines राजनीति

    संजय सिंह राज्यसभा चुनाव जेल से ही लड़ेंगे, आप ने स्वाति मालीवाल को भी बनाया प्रत्याशी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    संजय सिंह राज्यसभा चुनाव जेल से ही लड़ेंगे, आप ने स्वाति मालीवाल को भी बनाया प्रत्याशी
    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली शराब घोटाले मामले में संजय सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं और अब वे जेल से ही राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे. राउज एवेन्यू कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है. आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से संजय सिंह को राज्यसभा सदस्य बनाने का फैसला किया है.

     

     

    आपको बता दें कि राज्यसभा सदस्य के रूप में संजय सिंह का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म होने वाला है. इससे पहले उन्होंने दिल्ली की अदालत में एक याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अनुमति मांगी थी. इस पर कोर्ट ने कहा कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने संजय सिंह नामांकन से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं.

     

     

    19 जनवरी को होगा राज्यसभा चुनाव

    पिछले दिनों चुनाव आयोग ने दिल्ली की 3 और सिक्किम की 1 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराने का ऐलान किया था. इन राज्यसभा सीटों पर 19 जनवरी को चुनाव होने वाले हैं. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 2 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक चलेगी. इस बीच सभी प्रत्याशियों को अपना पर्चा भरना है. एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है. अब कोर्ट के आदेश पर संजय सिंह शनिवार को नामांकन पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे.

    स्वाति मालीवाल भी जाएंगी राज्यसभा

    आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. आप की ओर से पहली बार स्वाति मालीवाल को राज्यसभा सदस्य बनाने का फैसला किया गया है. वहीं, संजय सिंह और एनडी गुप्ता को दोबारा राज्यसभा सदस्य बनेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजादी के बाद भी मूल भूत सुविधा से वंचित है लोहरदगा का चारागादी गांव.
    Next Article गाड़ियों का परिचालन को लेकर महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य मालती गिलवा ने रेल मंत्री को लिखी पत्र

    Related Posts

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    June 4, 2026

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.