Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन ने मानी भारत की ताकत: ग्लोबल टाइम्स में मोदी सरकार की आर्थिक-विदेश नीति की जमकर तारीफ
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    चीन ने मानी भारत की ताकत: ग्लोबल टाइम्स में मोदी सरकार की आर्थिक-विदेश नीति की जमकर तारीफ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चीन ने मानी भारत की ताकत: ग्लोबल टाइम्स में मोदी सरकार की आर्थिक-विदेश नीति की जमकर तारीफ
    चीन सरकार के मुखपत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने अपने लेख में बदलते और विकसित होते भारत की जमकर तारीफ की है. ग्लोबल टाइम्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को काफी सराहा है. अपने लेख में कहा कि भारत वर्तमान समय में आर्थिक, सामाजिक, और विदेश नीति के नए पर्याय बना रहा है और असाधारण प्रगति कर रहा है. ग्लोबल टाइम्स ने यह भी कहा कि भारत अब विकसित भारत बनने में रणनीतिक रूप से पहले की तुलना में और ज्यादा सक्रिय हो गया है.

    इस लेख में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक और विदेश नीति में सकारात्मक बदलाव की तारीफ की गई है। लेख के अनुसार, भारत अब रणनीतिक रूप से ज्यादा विश्वास से भरा हुआ है और अपने ‘भारत नैरेटिव’ के विकास के लिए ज्यादा सक्रियता से काम कर रहा है।

     

     

     

     

    ग्लोबल टाइम्स के लेख में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक, सामाजिक प्रशासन और विदेश नीति की तारीफ की गई है। ग्लोबल टाइम्स चीन का सरकारी अखबार है और इसमें प्रकाशित लेखों को चीन की सरकार के विचार माना जाता है। ताजा लेख चीन की शंघाई स्थित फुदान यूनिवर्सिटी के दक्षिण एशिया मामलों के जानकार झांग जियादोंग ने लिखा है। इस लेख में भारत की बीते चार साल की उपलब्धियों का जिक्र किया गया है।

    लेख में भारत के मजबूत आर्थिक विकास, शहरी प्रशासन में बेहतरी और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में आए भारत के, खासकर चीन के प्रति नजरिए का जिक्र किया गया है। लेख में झांग लिखते हैं कि ‘उदाहरण के लिए, जब चीन और भारत के बीच व्यापार असंतुलन के मुद्दे पर चर्चा होती थी तो भारतीय प्रतिनिधियों का फोकस पहले असंतुलन दूर करने के लिए चीन द्वारा उठाए गए कदमों पर ही होता था, लेकिन अब भारतीय प्रतिनिधि भारत की निर्यात क्षमता को बढ़ाने पर फोकस करते हैं। तेज आर्थिक विकास और सामाजिक विकास के चलते भारत अब पहले से ज्यादा रणनीतिक रूप से विश्वास से भरा हुआ है।

     

     

     

    भारत की विदेश नीति को भी सराहा- 2 जनवरी को प्रकाशित हुए लेख में लिखा गया है कि ‘अब राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर भारत का जौर भारतीय लोकतंत्र पर ज्यादा है। भारत अब औपनिवेशिक दौर की छाया से दूर हो रहा है और विश्व गुरु की तरह काम कर रहा है।’ मोदी सरकार की विदेश नीति की भी जमकर तारीफ की गई है। लेख के अनुसार, भारत आज कई देशों के साथ एक साथ अपने संबंध संतुलित करके चल रहा है। जहां एक तरफ वह अमेरिका, जापान और रूस के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहा हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बेहतर रणनीति दर्शा रहा है। भारत आज ध्रुवीय दुनिया में एक मजबूत पक्ष बनकर उभर रहा है। लेख के अंत में लिखा गया है कि ऐसा लगता है कि पूरी तरह से बदला हुआ, मजबूत भारत आज एक नया भूराजनैतिक फैक्टर बन गया है और कई देश इसके साथ अपने संबंध मजबूत करना चाहते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleTMC नेता के घर छापेमारी करने गई टीम पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़
    Next Article सोमालिया के पास जहाज हाइजैक, शिप पर हैं 15 भारतीय क्रू मेंबर

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.