Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JHARKHAND:CM हेमंत के कई करीबियों के ठिकानों पर ED की रेड
    Breaking News Headlines झारखंड

    JHARKHAND:CM हेमंत के कई करीबियों के ठिकानों पर ED की रेड

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JHARKHAND:CM हेमंत के कई करीबियों के ठिकानों पर ED की रेड

    ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के करीबियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. झारखंड के अलावा बंगाल और राजस्थान में भी छापेमारी की जा रही है. इसमें सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव भी शामिल हैं

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू के साथ-साथ सीएम के कई करीबियों के यहां ईडी की छापेमारी शुरू हो गई है. प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव के अलावा सीएम के बेहद करीबी माने जाने वाले आर्किटेक्ट विनोद सिंह के यहां भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

    बुधवार को झारखंड से लेकर राजस्थान तक ईडी ने एक साथ दबिश दी है. रांची में मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार पिंटू श्रीवास्तव के रातू रोड स्थित आवास, सीएम के बेहद करीबी माने जाने वाले आर्किटेक्ट विनोद सिंह के पिस्का मोड़ स्थित रंगोली स्वीट्स स्थित आवास और कार्यालय, पिंटु के करीबी रौशन के यहां एक साथ छापेमारी शुरू हुई है. वहीं साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव के साहिबगंज और राजस्थान स्थित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा झारखंड के देवघर स्थित पूर्व विधायक पप्पू यादव, साहिबगंज डीएसपी राजेंद्र दुबे के हजारीबाग और दूसरे ठिकाने, अभय सरावगी के कोलकाता आवास और कार्यालय और जेल हवलदार अवधेश कुमार के ठिकानों में भी छापेमारी की जा रही है. बता दें कि डीएसपी राजेंद्र दुबे तीन साल से साहिबगंज में पोस्टेड हैं. वो राष्ट्रपति पदक भी पा चुके हैं. मूल रूप से वो हजारीबाग के ईचाक के रहने वाले हैं. ईडी उन्हें अपने जोनल कार्यालय बुलाकर भी पूछताछ कर चुकी है.रेड से मचा हड़कंपः बुधवार को सरकार के बेहद करीबियों के यहां शुरू हुई अचानक छापेमारी से झारखंड में हड़कंप मचा हुआ है. छापेमारी के दौरान अभी तक क्या बरामद हुआ है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है, लेकिन यह छापेमारी झारखंड में कोई बड़ा उथल-पुथल पैदा करेगी यह निश्चित है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपप्पू, राजा और गंभीर को नए साल में अच्छी खबर हाईकोर्ट ने साकची थाना की प्राथमिकी खारिज की
    Next Article ठिठुरते को ठंड में राहत पहुंचा रहे काले कंबलवाले

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.