Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में भीषण हादसा सो रहा था पूरा परिवार, घर में लगी आग दो मासूम समेत चार जिंदा जलकर मौत
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय

    बिहार में भीषण हादसा सो रहा था पूरा परिवार, घर में लगी आग दो मासूम समेत चार जिंदा जलकर मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार में भीषण हादसा सो रहा था पूरा परिवार, घर में लगी आग दो मासूम समेत चार  जिंदा जलकर मौत
    बेगूसराय  :  बिहार के बेगूसराय में सोमवार 1 जनवरी की देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां बिजली की लाइन में शार्ट सर्किट होने से एक घर में आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि घर में सोए लोगों को बाहर भागने का भी मौका नहीं मिला. इस हादसे में दो बच्चों समेत 4 लोग जिंदा झुलस गए. बड़ी मुश्किल से इन्हें निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

     

     

    पुलिस के मुताबिक घटना बछवारा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत में वार्ड नंबर 8 की है. यहां सोमवार की रात नीरज पासवान के मकान में लगी बिजली की लाइन में अचानक से शार्ट सर्किट हो गया. घर वाले जब तक कुछ समझ पाते, पूरी लाइन ब्लास्ट हो गई. इससे निकली चिंगारी से घर में रखे सामान में आग लग गई. देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया. ऐसे में घर वाले अपनी जान बचाने के लिए बाहर भी नहीं भाग पाए.

     

    पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त नीरज पासवान के अलावा उनकी पत्नी कविता और उनके दोनों बच्चे लव एवं कुश घर में सोए थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने के बाद इन लोगों ने घर से बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन उस समय तक आग पूरी तरह से फैल चुकी थी. ऐसे में ये लोग चाहकर भी बाहर नहीं निकल पाए और अंदर आग से झुलस गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि नीरज पासवान की पत्नी कविता गर्भवती थी.

    इस हादसे के बाद पूरे गांव का माहौल गम में तब्दील हो गया है. पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने पीडि़त परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है. नीरज के पिता रामकुमार पासवान ने बताया कि वह दियारा में अपने खेतों की रखवाली के लिए गए थे. वहीं पर उन्हें घटना की जानकारी मिली. भागकर आए, लेकिन उस समय तक सब कुछ खत्म हो चुका था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने के लिए राष्ट्र संवाद टीम को बधाई:प्रभात शर्मा
    Next Article सेवा संघ के तत्वाधान में दुर्गा मंदिर के प्रांगण में मां दुर्गा की महाआरती

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.