Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड भाजपा की एकदिवसीय प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमिटी,जिलाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी,मोर्चा अध्यक्षों की बैठक चाईबासा जिला कार्यालय में हुई संपन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड भाजपा की एकदिवसीय प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमिटी,जिलाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी,मोर्चा अध्यक्षों की बैठक चाईबासा जिला कार्यालय में हुई संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 31, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड भाजपा की एकदिवसीय प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमिटी,जिलाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी,मोर्चा अध्यक्षों की बैठक चाईबासा जिला कार्यालय में हुई संपन्न

    प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने किया संबोधित

    मंच पर राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती आशा लकड़ा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव भी रहे उपस्थित।

    स्मंचस्थ पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ से स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा,जेपी पटेल, ओपी शर्मा,सुनील सिंह,प्रणव वर्मा,अपर्णा सेन गुप्ता,गंगोत्री कुजूर ने किया।

    बैठक में पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश, डॉ रविंद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी गण शामिल हुए।

    बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा,ने और धन्यवाद ज्ञापन सांसद आदित्य साहू ने किया।

    *तीसरी बार,मोदी सरकार, 400पार का संकल्प लें….लक्ष्मीकांत वाजपेई*

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि जनता में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व पर भरोसा बढ़ा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश का सभी वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है। एक एक परिवार में तीन चार लाभार्थी हैं।

    उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केवल जनता के दरवाजे तक पहुंचे जनता उनका स्वागत केलिए तैयार है।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के सामाजिक,राजनीतिक और भावनात्मक सभी मुद्दों के समाधान केलिए ईमानदार प्रयास किए हैं।

    उन्होंने कहा कि करिश्माई नेतृत्व और बूथ पर कार्यकर्ताओं की ताकत से तीसरी बार मोदी सरकार ,400 सीट पार के साथ बनेगी।

    उन्होंने स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन , को राष्ट्रहित में आगे आने का आह्वान किया।

    *2024 को विजय वर्ष बनाएं पार्टी कार्यकर्ता…..बाबूलाल मरांडी*

    प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा 2023का अंतिम दिन भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को समर्पित किया। पांच राज्यों के चुनाव में दशहरा ,दीपावली त्योहार भी घर से बाहर मनाया। उसके सकारात्मक परिणाम आए।

    कहा कि कार्यकर्ता का परिश्रम ही पार्टी की पूंजी है।

    उन्होंने कहा कि 2023में सेवा,संगठन और आंदोलनात्मक कार्यक्रम हुए। विधानसभा स्तर पर संकल्प यात्रा बरसात में भी ऐतिहासिक सफल हुई।

    उन्होंने कहा कि 2024का वर्ष हमे विजय वर्ष बनाना है। राज्य की 14लोकसभा सीट पर कमल खिलाकर केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनानी है।

    उन्होंने कहा कि सर्व स्पर्शी ,सर्व व्यापी भाजपा को बूथों तक पहुंचाना है। आज घर घर मोदी सरकार की योजनाएं पहुंची है। घर घर भाजपा पहुंची है।

    उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    *हेमंत सरकार ने फिर एकबार दलित आदिवासीयों को ठगा….अमर कुमार बाउरी*

    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार का बड़ा लेबल लग चुका है। यह सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है।सबसे बड़े कैश कांड पर प्रधानमंत्री जी ने चिंता व्यक्त करते हुए जनता को पाई पाई वापस लाने का भरोसा दिया है।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने फिर एक बार दलितों आदिवासियों को ठगा है। युवा झारखंड में 10 वर्ष पहले ही लोगों को बूढ़ा बनाया जा रहा।

    उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन योजना का भी वही हाल होगा जो बेरोजगारी भत्ता का हुआ।

    उन्होंने कहा कि आज राज्य का युवा ,महिला ,किसान , मजदूर,सभी गुस्से में हैं।
    उन्होंने कहा कि 2024में केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार बनाने जनता संकल्पित है।

    *अक्षत निमंत्रण के साथ जो राम को लाए हैं फिर उनको लायेंगे का लें संकल्प….कर्मवीर सिंह*

    भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि 1जनवरी से 15जनवरी तक कार्यकर्ता अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और 22 फरवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अक्षत निमंत्रण को लेकर घर घर जाएं।
    यह गौरव दिवस नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत वासियों को दिया है।

    कहा कि जो टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में रामलाला को लाए हैं उन्हे तीसरी बार हमें लाना है।

    उन्होंने पार्टी के सभी मोर्चों के द्वारा आयोजित होने वाले सम्मेलनों,बैठकों, संपर्क अभियान से संबंधित विस्तृत चर्चा की।

    श्री सिंह ने आगामी 26जनवरी को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

    *केंद्रीय योजना के राशि का हिसाब नही दे रही हेमंत सरकार….अर्जुन मुंडा* बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करती है। असहयोग का रोना रोती है। वहीं सच्चाई यह है। कि हेमंत सरकार केंद्रीय योजनाओं के पैसे के खर्च का हिसाब नही दे रही। खजाने में पैसे पड़े है खर्च नहीं हो रहे।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सुशासन पर बल दिया है। जो सरकार पारदर्शी तरीके से खर्च कर रही है उसे पैसे की कोई कमी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आदिवासी ,किसान,कृषि से संबंधित योजनाओं को भी धरातल पर नही उतार पा रही।

    उन्होंने कहा कृषि क्षेत्र में इस वर्ष झारखंड सरकार केंद्रीय वित्तीय सहायता नही प्राप्त कर सकी क्योंकि इस सरकार ने पिछले वर्ष का ही हिसाब नही दिया है।
    हेमंत सरकार किसी मद के पैसे को दूसरे मद में खर्च कर देती है जो वित्तीय अनियमितता है।

    उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज सबका साथ सबका विकास तेजी से धरातल पर उतर रहा।

    *पीएम मोदी की नजरों में चार ही जाति…युवा,महिला,किसान और गरीब…अन्नपूर्णा देवी*

    केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि विकास विरोधी लोग देश को जाति की राजनीति में उलझाना चाहते हैं ।जबकि प्रधानमंत्री जी ने सबका साथ, सबका विकास पर जोर दिया।

    कहा कि मोदी जी की नजरों में युवा,महिला,किसान और गरीब यही जाति है। मोदी सरकार इन वर्गों के सशक्तिकरण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की यात्रा है।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों से संबंधित 16,योजनाएं चलाई हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना ने 18पारंपरिक रोजगार को बढ़ावा दिया है। पीएम खाद्य उन्नयन योजना में खाद्य उद्योग लगाने केलिए 10लाख तक तक ऋण की व्यवस्था है। जन औषधि केंद्र पर सस्ती दवाइयां उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का स्वप्न साकार होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुरुषोत्म को अपना ध्येय बना लेना इससे मनुष्य एक दिन पुरुषोत्म में मिलकर एकाकार हो जायगा
    Next Article भाजपा सरकार के बेरोजगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न, राजस्व भ्रष्टाचार, जातीय दंगल से जनता त्राहिमाम है -* आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.