Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह पुलिस ने 20 साइबर अपराधियो को दिखाया जेल का रास्ता , दो लग्जरी कार के साथ 28 मोबाइल जब्त
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    गिरिडीह पुलिस ने 20 साइबर अपराधियो को दिखाया जेल का रास्ता , दो लग्जरी कार के साथ 28 मोबाइल जब्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पुराने साल में भी गिरिडीह पुलिस ने 20 साइबर अपराधियो को नए साल के आगमन से पहले दिखाया जेल का रास्ता
    50 लाख से अधिक का दिया आर्थिक चोट
    दो लग्जरी कार के साथ 28 मोबाइल जब्त
    गुजरते साल के दूसरे अंतिम दिन शनिवार को गिरिडीह साइबर पुलिस ने थोक के भाव में देवघर और गिरिडीह जिले के अलग अलग इलाके से करीब 20 साइबर अपराधियों को दबोचा है। जबकि गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 38 हजार नगद भी जब्त किया है। जबकि दो लग्जरी गाड़ी के साथ चार बाइक, छह एटीएम कार्ड, 50 सीम कार्ड, 27 मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार सारे 20 अपराधी 20 से 25 साल के उम्र के है। साइबर पुलिस को पिछले दो दिनों के लगातार छापेमारी के दौरान ये सफलता मिला।

     

     

    इसके बाद गुजरते साल के दूसरे अंतिम दिन एसपी दीपक कुमार शर्मा और साइबर डीएसपी संदीप सुमन ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दिया। गिरफ्तार अपराधियों में जिले के जमुआ थाना इलाके के बेहराडीह गांव निवासी विकास मंडल, मनोहर मंडल, अजय मंडल, जमुआ के ही बगेहडीह निवासी अजनबी मंडल, देवघर के पत्थरूल निवासी मेराजुदीन अंसारी, गांडेय के प्रहरीडीह निवासी शराफत अंसारी, बेंगाबाद के साठीबाद निवासी भिखलाल मंडल और सुरेंद्र मंडल के साथ कृष्णा मंडल, ओमप्रकाश मंडल, और प्रदीप मंडल, गांडेय निवासी दीपू साहू मोहनडीह निवासी सुमन शर्मा, सोनबाद निवासी सुभाष राय, देवघर के मधुपुर के लखना मौहल्ला निवासी इकराम अंसारी के साथ सारवा थाना इलाके के डौंडिया गांव निवासी रियाज अंसारी, काशितांड निवासी जावेद अंसारी, जाबिर अंसारी, गांडेय के ओझाडीह निवासी शेखगुड्डू और गांडेय के रसकुट्टो गांव निवासी डबलू तूरी शामिल हैं। इधर एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया की जब्त दोनो लग्ज़री गाड़ियों में एक टाटा नेक्सो का मालिक प्रदीप मंडल है तो ब्रेज्जा गाड़ी के मालिक शराफत अंसारी है। जबकि इन दोनो अपराधियों के खिलाफ साइबर अपराध के ही कई और केस दर्ज है।

     

     

    बताया की दोनो अपराधियों ने पिछले छह माह के अपराध में ही दोनो महंगे गाड़ियों को खरीदा है। एसपी ने बताया की गिरफ्तार अपराधियों में एक अपराधी को शहर के सिहोडीह से ही दबोचा गया है। सिहोडीह से गिरफ्तार अपराधी किराए के मकान में रहकर साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहा था। एसपी की माने तो अब वैसे मकान मालिक को भी पुलिस को सूचना देना होगा की उनके मकान में रहने वाले कौन है और कहा से आए है। सूचना नहीं देने वाले मकान मालिक पर कारवाई भी होगा। एसपी ने बताया की पुलिस ने पहले मेजराजुदीन अंसारी को दबोचा, इसे बेंगाबाद के डाक बंगला चौक से पकड़ा गया। पूछताछ में मेराजुदिन अंसारी के निशानदेही पर 20 में से 16 अपराधियो को पकड़ा गया। जो फर्जी सिम कार्ड खरीदारी करने के साथ साइबर अपराध को अंजाम देते थे। जबकि चार अन्य अपराधियों को भी इनके निशानदेही पर दबोचा गया। एसपी ने जानकारी देते हुए कहा की सारे अपराधी पोषण ट्रेकर के जरिए गर्भवती महिलाओं को काल करते थे। जबकि फर्जी बैंक अधकारी बनकर भी खाता धारकों को ठगते थे। तो गूगल सर्च इंजन में फर्जी कुरियर सर्विस का ऐड बनाकर ठगा करते थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में भजनलाल शर्मा कैबिनेट विस्तार, राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा बने मंत्री
    Next Article प्रोटोकॉल तोड़ दलित के घर पहुंचे पीएम मोदी, परिवार के साथ पी चाय

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.