Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड वापस किए, कहा- ये पुरस्कार उनके लिए बोझ
    Breaking News Headlines

    विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड वापस किए, कहा- ये पुरस्कार उनके लिए बोझ

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड वापस किए, कहा- ये पुरस्कार उनके लिए बोझ
    नई दिल्ली  :   विनेश फोगाट ने भी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार वापस करने का फैसला किया है. ये तीनों पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में सबसे आगे थे. बृज भूषण भाजपा सांसद हैं और उन पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. मलिक, पुनिया और फोगाट उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. संजय सिंह के नेतृत्व में एक पैनल ने हाल ही में कुश्ती संघ के चुनाव जीते हैं. संजय सिंह बृज भूषण के करीबी सहयोगी हैं. इस जीत से संकेत मिलता है कि संघ में पुराना नेतृत्व ही बना रहेगा. खेल मंत्रालय ने रविवार को इस पैनल को निलंबित कर दिया है.

     

     

    भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को एक भावुक खुले पत्र में अपनी पीड़ा और नाराज़गी व्यक्त की है. उन्होंने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान, खेत रत्न और अर्जुन अवॉर्ड वापस लौटाने का भी फैसला लिया है. उनका कहना है कि ये सम्मान अब उनके जीवन में कोई मायने नहीं रखते हैं. वह सम्मान के साथ जीना चाहती हैं, और ये पुरस्कार उनके लिए बोझ बन गए हैं.

     

    फोगट ने यह भी कहा है कि जब पहलवान पदक जीतते थे तो उन्हें देश का गौरव माना जाता था, लेकिन अब उन्हें देशद्रोही करार दिया जा रहा है क्योंकि उन्होंने न्याय के लिए आवाज उठाई है. “प्रधानमंत्री जी, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या हम देशद्रोही हैं?”

     

     

     

    उन्होंने जो लिखा वो इस प्रकार रहा- सर, आपके ही घर की बेटी विनेश फोगट आज दुखी मन से आपको लिख रही है. पिछले एक साल से जो हालात बने हैं, वो बयां करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं. कुछ साल पहले, साक्षी मलिक ने देश का नाम ओलंपिक में रोशन किया था. उनकी सफलता पर उन्हें “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था. उस दिन हम सभी खिलाड़ियों को गर्व था. लेकिन आज वही साक्षी पहलवानी छोड़ चुकी हैं. ये सोचकर मेरा मन अशांत हो जाता है. क्या हम पहलवान सिर्फ सरकारी विज्ञापनों में नज़र आने के लिए बने हैं? मेरा सपना ओलंपिक में मेडल जीतना है, पर आज वो सपना धूमिल सा लगता है. हमारी असल ज़िंदगी उन फैंसी विज्ञापनों जैसी नहीं है.

    हाल ही में कुश्ती संघ के चुनाव के बाद श्री बृजभूषण सिंह ने जो कुछ कहा, वो सुनकर मेरा खून खौल उठा. वो खुलकर कह रहे थे कि उनका दबदबा बना रहेगा. क्या बेटियों को असहज करना ही उनका मकसद था? हर मौके पर वो हमें अपमानित करते रहे. क्या यही है हमारी खेल संस्कृति?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहस और अपने धर्म के प्रति प्रेरणा की प्रतिमूर्ति है चार साहबजादे – अप्पू तिवारी
    Next Article 14 जनवरी से शुरू होगी भारत न्याय यात्रा , मणिपुर से मुंबई तक चलेंगे राहुल गांधी

    Related Posts

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    October 25, 2026

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    October 25, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    एक व्हाट्सएप चैट,स्क्रीनशॉट हत्या का आरोप और सुप्रीम कोर्ट का फैसला! -हत्या के केस में फैसले ने बढ़ा

    सीबीआई की बड़ी कार्रवाई! मुंबई की कंपनी पर ₹212 करोड़ का बैंक फ्रॉड केस, डायरेक्टर्स के घरों पर छापे

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कान्हु मुर्मू

    *फल दुकान में घुसा पुट्टी लदा ट्रक, पेड़ से टकराकर रुका

    मधुआबेड़ा में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की तैयारियां पूरी

    जादूगोड़ा में पहली बार विजया मिलन समारोह, सभी पूजा समितियां सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.