Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे पहुंचेगे रांची, करीब 1 लाख लोगों को करेंगे संबोधित
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे पहुंचेगे रांची, करीब 1 लाख लोगों को करेंगे संबोधित

    Nijam KhanBy Nijam KhanSeptember 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *बेसब्री से इंतजार हो रहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का…*
    ===================

    *प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे पहुंचेगे रांची, करीब 1 लाख लोगों को करेंगे संबोधित*
    ================
    *सबसे पहले विधानसभा सभा भवन का होगा उद्घाटन व निरीक्षण*

    *रांची।*
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कल 11:30 बजे नवनिर्मित झारखंड विधानसभा का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री का श्री जगन्नाथ (प्रभात तारा) मैदान में आगमन करीब 12:00 बजे होगा। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मल्टी मॉडल टर्मिनल के प्रतिकृति का अवलोकन करेंगे।

    *संबोधन, योजना का शुभारंभ और शिलान्यास कार्यक्रम मुख्य मंच से*
    प्रधानमंत्री साहेबगंज में निर्मित मल्टी मॉडल टर्मिनल की प्रतिकृति का अवलोकन करने का बाद मल्टी मॉडल टर्मिनल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन कर संथालवासियों समेत पूरे झारखण्ड के लिए विकास के नए द्वार खोल देंगे। राज्य के अनुसूचित जाति व जनजाति बहुल क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आच्छादित करने के लिए 462 एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल डे बोर्डिंग स्कूल व 1238 करोड़ की लागत से रांची में निर्मित होने वाले नए सचिवालय भवन का शिलान्यास करेंगे।

    *किसानों की समृद्धि हेतु एक और प्रयास का भी होगा शुभारंभ*
    प्रधानमंत्री पूरे देश के किसानों की समृद्धि हेतु किसान मान-धन योजना और दुकानदारों और स्वरोजगारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना की शुरुआत लाभुकों को पेंशन कार्ड देकर करेंगे। इस क्रम में प्रधानमंत्री नवनिर्मित विधानसभा एवं इन परियोजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन करेंगे।

    *प्रधानमंत्री से पूर्व इनका होगा संबोधन…*
    कार्यक्रम में मुख्य मंच से स्वागत संबोधन श्री संतोष कुमार गंगवार केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा होगा। इसके बाद केद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा और मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास का संबोधन होगा। सभी के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री का संबोधन होगा, जिसे सभा स्थल पर एक लाख से अधिक लोग तथा झारखण्ड सहित पूरे देश के लोग सुन सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तरप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह ने झारखण्ड पुलिस के कमल नयन चौबे से मुलाकात की
    Next Article पत्रकारों के लिए “मुख्यमंत्री पत्रकार जीवन बीमा योजना” की स्वीकृति दी गई.

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.