Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के अस्पताल में आउटसोर्स महिला कर्मियों के शोषण की खबर से मचा हड़कंप, कार्रवाई का आदेश
    Breaking News Headlines

    दिल्ली के अस्पताल में आउटसोर्स महिला कर्मियों के शोषण की खबर से मचा हड़कंप, कार्रवाई का आदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली के अस्पताल में आउटसोर्स महिला कर्मियों के शोषण की खबर से मचा हड़कंप, कार्रवाई का आदेश
    नई दिल्ली :  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुराड़ी अस्पताल से यौन उत्पीडऩ की एक घटना सामने आने के बाद मुख्य सचिव से पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने बुराड़ी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों के यौन उत्पीडऩ से संबंधित एक घटना के संबंध में सचिव स्वास्थ्य की अध्यक्षता में जांच समिति के तत्काल गठन का भी आदेश दिया.

     

     

    मुख्य सचिव को लिखे अपने पत्र में भारद्वाज ने कहा कि सोशल मीडिया से उनकी जानकारी में आया है कि दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आउटसोर्स कर्मियों के यौन उत्पीडऩ से संबंधित कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है. मंत्री ने पत्र में कहा कि इस संबंध में 19 दिसंबर को एक थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि दिल्ली पुलिस आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ नरम रही है, जिससे सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी है.

     

     

     

    मंत्री ने कहा, ऐसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. आपको यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है कि दोषियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें यह भी पता चला है कि आरोपी पर्यवेक्षकों या प्रबंधकों की सेवाएं आउटसोर्सिंग फर्म द्वारा समाप्त कर दी गई हैं. उन्होंने कहा, हालांकि, दोषी पाए जाने पर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जानी चाहिए.

    भारद्वाज ने कहा, एक जांच समिति तुरंत गठित की जानी चाहिए, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य सचिव को करनी चाहिए और उसे 24 घंटे में प्रारंभिक रिपोर्ट देनी होगी, जबकि अंतिम रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करनी होगी. दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की सिफारिश की जानी चाहिए. उन्होंने मुख्य सचिव से इस नोट के प्राप्त होने के छह घंटे के भीतर की गयी कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को भी कहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान में घर की छत गिरने से महिला समेत आठ बच्चों की दर्दनाक मौत
    Next Article मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, आधी रात सोसायटी में पत्नी को बुरी तरह पीटा

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.