Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, आधी रात सोसायटी में पत्नी को बुरी तरह पीटा
    Breaking News Headlines अपराध

    मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, आधी रात सोसायटी में पत्नी को बुरी तरह पीटा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, आधी रात सोसायटी में पत्नी को बुरी तरह पीटा
    पत्नी से मारपीट करने के मामले में रविवार को नोएडा पुलिस मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के सेक्टर-94 स्थित उनकी सोसाइटी के आवास पर पहुंची और घटना के संबंध में सोसाइटी के लोगों से कई अहम जानकारी ली।

     

     

     

    पुलिस ने उस जगह का भी निरीक्षण किया जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। बताया जाता है कि जांच के दौरान विवेक बिंद्रा वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस ने बताया कि मामले में उन्हें बिंद्रा की पत्नी यानिका की चिकित्सकीय रिपोर्ट मिल गई है और अब उसके आधार पर जांच होगी। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में पहुंचने के बाद पुलिस ने करीब 17 दिन पहले के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने कहा कि मामले में कई अहम सबूत मिले हैं।

     

     

     

    कुछ दिन पहले यानिका के भाई ने सेक्टर-126 थाने में मामला दर्ज कराते हुए कहा था कि सात दिसंबर को तड़के करीब 3 बजे विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से बहस कर रहे थे। इस बीच उनकी पत्नी यानिका ने बीच बचाव का प्रयास किया तो विवेक ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और गाली गलौज करते हुए यानिका को बुरी तरह से पीटा। मारपीट की वजह से महिला को काफी चोटें आई हैं और सुनने की क्षमता पर असर पड़ा है। मामले में 14 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज हुई। यानिका की स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के अस्पताल में आउटसोर्स महिला कर्मियों के शोषण की खबर से मचा हड़कंप, कार्रवाई का आदेश
    Next Article एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद अयोध्या में 30 दिसंबर को रोड शो करेंगे PM मोदी

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.