Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चेतना मार्च के साथ मानगो में शहीदी सप्ताह का हुआ आगाज, 27 दिसम्बर को होगा समापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    चेतना मार्च के साथ मानगो में शहीदी सप्ताह का हुआ आगाज, 27 दिसम्बर को होगा समापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चेतना मार्च के साथ मानगो में शहीदी सप्ताह का हुआ आगाज, 27 दिसम्बर को होगा समापन

    छोटे साहिबजादों के सम्मान में उत्सव कार्यक्रमों से परहेज करें सिख: भगवान सिंह
    चारों साहिबजादों की शहीदी को समर्पित मानगो गुरुद्वारा साहिब में शहीदी सप्ताह का आगाज गुरुवार को चेतना मार्च निकाल कर किया गया। पोह माह की कड़कड़ाती ठंढ में अहले सुबह बच्चे, युवा, महिला, पुरुष और क्या बुजुर्ग सहित समाज के हर वर्ग के लोगों ने चेतना मार्च में शामिल होकर साहिबजादों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित कर गर्व महसूस किया।
    गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के तत्वाधान में शहीदी सप्ताह 27 दिसंबर तक चलेगा जहाँ विभिन्न प्रकार के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने समाज से विनम्र अपील करते हुए कहा कि कोई भी सिख परिवार शहीदी सप्ताह के दौरान उत्सव कार्यक्रम आयोजित न करें। उनका यही त्याग साहिबजादों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    बहरहाल, गुरुवार को चेतना मार्च मानगो गुरुद्वारा साहिब से निकलकर खंडा चौक, डिमना रोड, संकोसाई होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुआ। गुरु ग्रन्थ साहिब का स्वरुप के बिना निकाली गयी चेतना मार्च को प्रभात फेरी का रूप दिया गया था जहाँ गतका टीम, पंज प्यारे (महिला और पुरुष) के अलावा सिख संगत सबद-कीर्तन के रूप में वाहेगुरु के गुणगान करती रही।

     

     

    इस अवसर पर सिख समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी हाजरी भरी जिनमे विशेषरूप से सीजीपीसी के सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह व गुरमीत सिंह तोते, महासचिव अमरजीत सिंह व गुरचरण सिंह बिल्ला, उपाध्यक्ष चंचल सिंह व कुलदीप सिंह शेरगिल, सुखदेव सिंह बिट्टू, कुलविंदर सिंह, सुरेंदर सिंह छिंदे, कुलविंदर सिंह पन्नू, हरजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह जमशेदपुरी और नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह चेतना मार्च में शामिल हुए।
    गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि 90 दिनों से लगातार चल रहे सहज पाठ का समापन स्त्री सत्संग सभा द्वारा शुक्रवार को किया जायेगा। 23 दिसंबर को बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम शाम छः बजे किया जायेगा जबकि 24 दिसंबर को रक्तदान और नेत्र जांच शिविर लगाया जायेगा। इसके अलावा अन्य दैनिक धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम भी होते रहेंगे। गुरु का अटूट लंगर भी चलेगा।

    27 दिसम्बर को होगा समापन चेतना मार्च के साथ मानगो में शहीदी सप्ताह का हुआ आगाज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के बिल को लोकसभा से मंजूरी, टेलीकम्युनिकेशन बिल राज्यसभा में पास
    Next Article संजय सिह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए, बृजभूषण शरण सिंह के हैं खास

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.