Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरगे और सोनिया गांधी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मिला निमंत्रण
    Breaking News Headlines राजनीति

    खरगे और सोनिया गांधी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मिला निमंत्रण

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    खरगे और सोनिया गांधी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मिला निमंत्रण
    नई दिल्ली  : रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सभी तैयारियां जोरों पर हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल 15 जनवरी तक तैयारियां पूरी हो जाएंगी. रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, लोकसभा कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को आमंत्रण पत्र भेजा गया है. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा को भी इस कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस नेताओं को यह निमंत्रण दिया गया है लेकिन कांग्रेस के इन वरिष्ठ नेताओं के समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है.

     

     

    मिल रही जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजे जाने की संभावना है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए देश के सभी राजनीतिक राष्ट्रीय दलों के अध्यक्षों और पूर्व प्रधानमंत्रियों को आमंत्रित भेज रहा है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बसपा सुप्रीमो मायावती सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेताओं को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया जाएगा.

     

     

     

    BJP के दिग्गज नेता, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. मंदिर ट्रस्ट की ओर से संबंध में जानकारी साझा की गयी है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि आडवाणी और जोशी से अनुरोध किया गया था कि वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम में शामिल न हो. लाल कृष्ण आडवाणी जिनकी उम्र 96 साल और मुरली मनोहर जोशी जो कि 90 वर्ष के हो जाएंगे उनसे उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर अनुरोध किया गया था कि वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल न हों. दोनों ने इस अनुरोध को स्वीकार भी कर लिया है.

     

     

    श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले वर्ष 22 जनवरी को दोपहर से 12:45 बजे के बीच राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है. इस दौरान विभिन्न परंपराओं के 150 साधु-संतों और छह दर्शन परंपराओं के शंकराचार्य सहित कुल 13 अखाड़े इस भव्य आयोजन में भाग लेंगे. कार्यक्रम में करीब चार हजार संतों को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा 2,200 अन्य अतिथियों को भी निमंत्रण भेजा गया है. काशी विश्वनाथ और वैष्णोदेवी जैसे प्रमुख मंदिरों के प्रमुखों और धार्मिक और संवैधानिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली : देश में मंडराया कोरोना का खतरा, केरल में 3 की मौत, एक्टिव केस हुए 2669
    Next Article अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन का दिया जवाब; बोले- मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.