Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाउद अस्पताल में गिन रहा आखिरी सांसें
    Breaking News अपराध

    भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाउद अस्पताल में गिन रहा आखिरी सांसें

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाउद अस्पताल में गिन रहा आखिरी सांसें
    भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में जहर देने की कोशिश की गई है। सूत्रों के मुताबिक उसे कराची के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

     

     

    मुंबई हमलों का मास्टर माइंड और भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में जहर देने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दाऊद को पाकिस्तान के कराची शहर के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक इस बात कि पुष्टि नहीं हुई है न ही इस बारे में कोई जानकारी सामने आ पाई है कि भारत के दुश्मन को किसने जहर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को हसीना पारकर के बेटे दाऊद के कराची में होने की जानकारी मिली थी।

     

     

    बता दें कि ये पहली बार नहीं है जबदाऊद इब्राहिम को जहर देने की अटकलों से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले भी ऐसी खबरें कई बार वायरल हो चुकी है। लेकिन इस बार कथित जहर देने के पीछे के उद्देश्यों के बारे में अटकलें आंतरिक सत्ता संघर्ष से लेकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान पर बाहरी दबाव तक को माना जा रहा हैं। इससे पहले पाकिस्तान में पिछले दिनों लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अदनान अहमद उर्फ अबू हंजला सहित कई वांछित आतंकवादी मारे गए हैं।

     

     

    मुंबई हमलों का मास्टरमांइड है दाऊद

    डी-कंपनी का सरगना और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है। उसे 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड माना जाता है। मुंबई में हुए सीरियल धमकों में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी? इस घटना में हजारों लोग घायल भी हुए थे। इस घटना के बाद उसे भारत का वांछित आतंकवादी घोषित कर दिया गया था।

    सूत्रों के मुताबिक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत ने कई बार इसके सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार उसकी देश में मौजूदगी से इनकार करता रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविड के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, देश में 5 मौतें, डबलूएचओ ने जारी की एडवाइजरी
    Next Article प्रउत दर्शन अधिकतम उपयोग एवं विवेकपूर्ण वितरण के द्वारा सभी की आवश्यकताओं की पूर्ति की सुनिश्चितता प्रदान करता है।

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.