Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर बैठक संपन्न

    आज दिनांक 15 दिसंबर 2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

    उपायुक्त ने बताया कि अंतिम पायदान में खड़े हर पात्र व्यक्ति तक सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को लाभान्वित किया जायेगा।

    उपायुक्त द्वारा कहा गया कि जिला अंतर्गत प्रखंड, पंचायतों में आईईसी वैन के संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है साथ ही आईईसी वैन के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करते हुए वंचितों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन एवं नियमित मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक स्तर पर समिति गठित की गई हैं। केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति को लाभ प्रदान कर जागरूक करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपके लिये यह एक अवसर है, जिसके माध्यम से केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ छूटे एवं पात्र लाभार्थियों को दिलाया जाना है। उन्होंने आमजनों को इस योजना के माध्यम से जागरूक करने, छूटे हुए सुयोग्य लाभार्थियों का चयन करते हुए लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आयोजित होने वाली गतिविधियों से संबंधित फोटोग्राफ्स और वीडियो को पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिए।

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, सिविल सर्जन डॉ अभय प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक कुमार राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने बढ़ते ठंड को लेकर राहगीरों एवं आमजनों की सुविधा के लिए सभी अंचलों/ निकायों के प्रमुख चौक-चौराहों आदि स्थानों में आवश्यकतानुसार अलाव की व्यवस्था करने हेतु दिए अहम दिशा निर्देश
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था का लिया जायजा; जरूरतमंदों के बीच कंबल का किए वितरण

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.