Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था का लिया जायजा; जरूरतमंदों के बीच कंबल का किए वितरण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था का लिया जायजा; जरूरतमंदों के बीच कंबल का किए वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा ने नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था का लिया जायजा; जरूरतमंदों के बीच कंबल का किए वितरण

    बढ़ते ठंड को लेकर राहगीरों एवं आमजनों की सुविधा के लिए निकायों के प्रमुख चौक-चौराहों आदि स्थानों में आवश्यकतानुसार अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी को दिए दिशा निर्देश।

    आज दिनांक 15.12.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं चौक चौराहों आदि का देर शाम भ्रमण कर अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया गया।

    इस क्रम में उपायुक्त सबसे पहले जामताड़ा बस स्टैंड पहुंचे एवं अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच में कंबल का वितरण किया एवं ठंड से बचाव हेतु सावधानी से रहने के लिए अपील किया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक में कंबल का वितरण करते हुए उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यकतानुसार निकाय क्षेत्र में सभी भीड़ भाड़ वाले स्थानों में अनिवार्य रूप से अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त नगर परिषद मिहिजाम में चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के समीप जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।

    उपायुक्त ने अपील करते हुए कहा कि ठंड काफी बढ़ गया है, सावधानी और सतर्कता से रहने की आवश्यकता है, खुद का, परिवार का एवं अपने पशुधनों आदि का खूब ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर अपने प्रखण्ड/अंचल स्तरीय अधिकारियों के अलावा अनुमंडल में संपर्क करें ताकि ठंड से बचाव के लिए समुचित प्रबंध किया जा सके।

    इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर बैठक संपन्न
    Next Article मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.