Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने बढ़ते ठंड को लेकर राहगीरों एवं आमजनों की सुविधा के लिए सभी अंचलों/ निकायों के प्रमुख चौक-चौराहों आदि स्थानों में आवश्यकतानुसार अलाव की व्यवस्था करने हेतु दिए अहम दिशा निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त ने बढ़ते ठंड को लेकर राहगीरों एवं आमजनों की सुविधा के लिए सभी अंचलों/ निकायों के प्रमुख चौक-चौराहों आदि स्थानों में आवश्यकतानुसार अलाव की व्यवस्था करने हेतु दिए अहम दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने जिले वासियों से बढ़ते ठंड के प्रकोप से बचने हेतु सावधानी बरतने का किया अपील

    उपायुक्त ने बढ़ते ठंड को लेकर राहगीरों एवं आमजनों की सुविधा के लिए सभी अंचलों/ निकायों के प्रमुख चौक-चौराहों आदि स्थानों में आवश्यकतानुसार अलाव की व्यवस्था करने हेतु दिए अहम दिशा निर्देश

    आज दिनांक 15.12.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने जिले में पिछले कुछ दिनों से ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आम लोगों, राहगीरों, बच्चे, बूढ़े बुजुर्गों आदि के लिए एडवाइजरी जारी किया गया।

    उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने जिले में शीत लहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए स्थिति से निपटने के लिए सभी अंचल अधिकारियों एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय जामताड़ा एवं मिहिजाम को अलाव की व्यवस्था करने और कंबल वितरण करने हेतु निर्देश दिए हैं। वहीं उपायुक्त ने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य संबंधित एवं पशुपालन पदाधिकारी को पशुधन की सुरक्षा करने और अलर्ट मोड पर रहने हेतु आवश्यक निर्देश दिये हैं।

    *बच्चों एवं परिवार के बुजुर्गजनों का रखें खास ख्याल*

    उपायुक्त ने कहा कि तापमान में लगातार गिरावट हो रही है जिससे शीतलहर, ठण्ड, कुहासा के प्रकोप की संभावना बन रही है, ऐसे में उन्होंने जिलेवासियों खास कर बुजुर्ग व्यक्तियों, छोटे बच्चों आदि का खास ख्याल रखने हेतु अपील किया। उन्होंने कहा कि यथासंभव घर के अन्दर सुरक्षित रहे तथा संचार माध्यमोें से मौसम की जानकारी लेते रहें। वहीं ठंड के प्रकोप को देखते हुए उन्होंने जिले में रिक्शावाले, फूटपाथ पर रहने वाले, राहगीरों, आमजनों आदि के बचाव हेतु बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक चौराहों आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी अंचल अधिकारियों एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय जामताड़ा को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि घने कुहासे में गाड़ी नहीं चलाएं, आवश्यकता होने पर फाॅग लाईट जलाकर धीमी गति से सावधानीपूर्वक गाड़ी चलायें। रात में अंगीठी, चुल्हा जलाकर कदापि न सोयें। सरकार एवं प्रशासन द्वारा वितरित किए जा रहे कंबल एवं गर्म कपड़ों की मदद ले। किसी भी प्रकार की कठिनाई एवं आपदा का शिकार होने पर अपने प्रखण्ड/अंचल स्तरीय अधिकारियों के अलावा अनुमंडल में संपर्क करें ताकि ठंड से बचाव के लिए समुचित प्रबंध किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बागडेहरी शिव मंदिर में आयोजित हुईं बैठक, कमेटी का किया गया गठन,पूर्व मंत्री संत्यानंद झा बाटुल रहे मौजूद
    Next Article समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर बैठक संपन्न

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.