Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सस्पेंड सांसदों ने नए संसद भवन के मेन गेट पर किया प्रदर्शन, सरकार की सदन चलने देने की अपील
    Breaking News Headlines राजनीति

    सस्पेंड सांसदों ने नए संसद भवन के मेन गेट पर किया प्रदर्शन, सरकार की सदन चलने देने की अपील

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सस्पेंड सांसदों ने नए संसद भवन के मेन गेट पर किया प्रदर्शन, सरकार की सदन चलने देने की अपील
    नई दिल्ली : लोक सभा की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध लगातार बना हुआ है. लोक सभा से गुरुवार को पूरे सत्र के लिए निलंबित किए गए सांसदों ने नए संसद भवन के मेन गेट पर प्रदर्शन किया. सोनिया गांधी ने भी मेन गेट पर बैठे निलंबित सांसदों से जाकर मुलाकात की. इसके बाद निलंबित सांसदों के साथ-साथ विपक्षी दलों के तमाम सांसदों ने प्लेकार्ड लहराते हुए संसद भवन परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के पास जाकर प्रदर्शन किया. आपको बता दें कि, विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण शुक्रवार को भी लोक सभा की कार्यवाही नहीं चल पाई. शुक्रवार को जैसे ही सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसद प्लेकार्ड लहराते हुए और नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए. सदन के हालात देखकर पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने कुछ ही सेकंडों के भीतर लोक सभा की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

     

     

     

    विपक्षी सांसद लोक सभा की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में सदन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे. विपक्षी सांसद लोक सभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों का लोक सभा के दर्शक दीर्घा का पास बनवाने वाले भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे थे.

     

     

    दरअसल, लोक सभा की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर अड़ा हुआ है, वहीं सरकार अतीत में हुई इस तरह की कई घटनाओं का जिक्र करते हुए यह कह रही है सदन के कस्टोडियन स्पीकर हैं और पहले भी इस तरह की घटनाओं में स्पीकर ने ही फैसले किए हैं.

     

    विपक्ष द्वारा सरकार पर अपनी आवाज दबाए जाने के लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि आवाज दबाने का आरोप गलत है, वे तो उनकी आवाज बुलंद करने की कोशिश कर रहे हैं. महत्वपूर्ण बिल चर्चा के लिए लिस्टेड है, सरकार चर्चा के लिए तैयार है, विपक्ष आए और सदन में बिल पर चर्चा करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधोनी पर लगाया था मैच फिक्सिंग का आरोप, मुश्किल में पड़ा IPS ऑफिसर, कोर्ट ने सुनाई ये सजा
    Next Article मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मथुरा ईदगाह सर्वे रोकने से इनकार, शाही ईदगाह कमेटी की याचिका खारिज

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.