Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शराबबंदी कानून से खुश है बिहार की महिलाएं :शीला मंडल
    Breaking News बिहार

    शराबबंदी कानून से खुश है बिहार की महिलाएं :शीला मंडल

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा का राग अलाप रहे हैं जीतन राम मांझी :रत्नेश सदा

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
    पटना :गुरुवार को जनता दल (यू0) मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री श्री रत्नेश सदा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि शराबबंदी लागू होने से समाज का माहौल पहले से बेहतर हुआ है। खासतौर पर शराबबंदी से प्रदेश की महिलाओं में काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी सर्वेक्षण में इससे जुड़े तमाम तथ्य सामने आएंगे और विरोधियों द्वारा शराबबंदी के विषय में किए जा रहे दुष्प्रचार पर पूर्णविराम लगेगा। श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि सतीप्रथा को खत्म करने वाले राजा राममोहन राय को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था, ठीक उसी प्रकार आज नीतीश कुमार पर भी शराबबंदी कानून को लेकर लोग सवाल खड़े करते हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य सरकार ग्रामीण लोगों को परिवहन व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये का अनुदान देती है। इस योजना से बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान होगा है।अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा पर चलते हैं। कर्पूरी ठाकुर की राजनीतिक कार्यशैली से प्रेरित होकर उन्होंने शोषित और वंचित वर्गों का उत्थान किया है। भाजपा के आरोपों पर रत्नेश सदा ने कहा कि हमारे नेता वोट बैंक की राजनीति नहीं करते हैं। वह सिर्फ बिहार और देश को आगे बढ़ाने की राजनीति करते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर तंज कसते हुए कहा कि आने वाले समय में उनका राजनीतिक हस्र बुरा होने वाला है। एनडीए में उन्हें भाव नहीं मिल रहा है इसलिए वो अपना चेहरा चमकाने के लिए भाजपा का राग अलाप रहे हैं।इस दौरान विधान परिषद के मुख्य सचेतक श संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’ उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहर बुथ पर विचारवान और संकल्पित युथ के साथ संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए युवा राजद कार्य करे: जगदानन्द सिंह
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.