Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम समेत पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन सुनिश्चित करें:सीएम
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सिंहभूम समेत पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन सुनिश्चित करें:सीएम

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री जमशेदपुर में आयोजित पोषण महोत्सव में शामिल हुए, सभी को दी करम पर्व की शुभकामनाएं*
    ==================
    *★पूरे वर्ष मनाया जाएगा पोषण महोत्सव*

    *★सिंहभूम समेत पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन सुनिश्चित करें*

    *—रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड*
    ==================
    *जमशेदपुर*
    झारखंड के विकास में महिलाओं की अहम् भूमिका है। राज्य की खुशहाली के लिए स्वस्थ मां और शिशु सबसे जरूरी है। राज्य में शिशु और मातृ मृत्यु दर को कम करना है। कुपोषण केवल जानकारी के अभाव में हो रहा है। राज्य में आयोजित किए जा रहे पोषण महोत्सव या पोषण माह का उद्देश्य है — गर्भवती महिलाओं के बीच जागरूकता का संचार करना, ताकि वह अपने होने वाले बच्चे और खुद को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध करा स्वस्थ रख सकें। साथ ही, हम सभी की भी जिम्मवारी है कि पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करें। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के जोन-6 स्थित बिरसानगर में आयोजित पोषण महोत्सव के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में पोषण महोत्सव पूरे वर्ष मनाया जायेगा।

    *सिंहभूम समेत पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन करें*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान 6 हजार रुपये मुहैया कराया जाता है, ताकि वे पौष्टिक भोजन इस अवधि में ले सकें। झारखण्ड की करीब 1 लाख गर्भवती महिलाओं को निबंधित करना है। निबंधन के लिये जिम्मेवार अधिकारी पूरे राज्य की गर्भवती महिलाओं का निबंधन यथाशीघ्र सुनिश्चित करें। ताकि उन्हें मिलने वाली राशि उन तक पहुंच सके। अब हमें कुपोषण को समाप्त करने के लिए इसे जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। जल सहिया की दीदियां इस कार्य में अपनी महती भूमिका निभाएं।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन हेतु फल की टोकरी प्रदान की। छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार भी खिलाया।

    ===============
    *#Team PRD(CMO/Jamshedpur)*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजबरन धर्मातरण का दवाब देने मामले में फादर समेत दो गिरफ्तार
    Next Article 8 और 15 सितंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर:विनय कुमार चौबे

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.