Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा, कुछ मांगने से बेहतर मैं मरना समझूंगा : शिवराज सिंह चौहान
    Breaking News Headlines राजनीति

    ‘मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा, कुछ मांगने से बेहतर मैं मरना समझूंगा : शिवराज सिंह चौहान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा, कुछ मांगने से बेहतर मैं मरना समझूंगा : शिवराज सिंह चौहान
    लगभग 17 साल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर वे मरना समझेंगे और उन्होंने अपने बारे में कभी कोई फैसला नहीं किया, आगे भी पार्टी ही उनके बारे में फैसला करेगी। कार्यवाहक मुख्यमंत्री चौहान ने यहां अपने निवास पर संवाददाताओं से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में ये बात कही। विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद उनके एक बयान ‘मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा’ के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर वे मरना समझेंगे। उन्होंने कहा कि ये उनका काम नहीं है और इसलिए उन्होंने ये बयान दिया था। दरअसल परिणाम आने के बाद जहां एक ओर अन्य वरिष्ठ नेता दिल्ली के प्रवास कर रहे थे, वहीं चौहान मध्यप्रदेश में ही विभिन्न स्थानों के दौरे कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान जोर देते हुए कहा था कि वे दिल्ली नहीं जाएंगे।

     

     

    चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान उम्मीद जताई कि डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य की नई भारतीय जनता पाटर्ी सरकार लोककल्याण योजनाओं को लागू करेगी और प्रदेश विकास की ऊंचाइयां छुएगा। उन्होंने कहा कि वे नई सरकार का भी सदैव सहयोग करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि उनके मन में संतोष का भाव है कि उन्होंने बीमारू के रूप में मिले राज्य को विकास की राह पर पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मुख्यमंत्री पद की यात्रा का विवरण भी दिया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संदर्भ दिया।चौहान ने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के श्रम और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रयिता के साथ ही केंद्र और प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं के कारण इतने भारी बहुमत वाली सरकार बनी। उन्होंने कहा कि पार्टी को अब तक का सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत मिला है और उन्हें इस बात का संतोष है कि वे ऐसी सरकार बना कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड का समय बहुत कठिन था, पर उस अनुभव ने भी कई कल्याणकारी योजनाएं दीं। श्री चौहान ने कहा कि पाटर्ी ने राज्य को अब अच्छा नेतृत्व दिया है, उन्हें सौंप कर वे अब आगे का सफर तय करेंगे।

     

     

     

    इसके साथ ही उन्होंने मोदी समेत सभी का आभार जताया। एक सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि उनके बारे में कोई फैसला वे स्वयं कभी नहीं करते, पार्टी ही सब कुछ तय करती है। आगे भी पाटर्ी ही तय करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में अपनी ही जगह के बारे में सोचते रहने की सोच उन्हें ठीक नहीं लगती। भाजपा ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और अब उनकी अपनी पार्टी को कुछ देने की बारी है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि सामाजिक कल्याण की दिशा में भी करने के लिए बहुत कुछ हेाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने नए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है वे ( चौहान स्वयं) अपनी रोज पेड़ लगाने की आदत को बनाए रखना चाहते हैं और उसके लिए उन्हें सरकारी जमीन उपलब्ध करा दी जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : मोदी सरकार की गारंटी रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Next Article BJP ने लिया राजस्थान में चौंकाने वाला फैसला, भजन लाल शर्मा होंगे नए मुख्यमंत्री, दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.