Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय जनता पार्टी चाकुलिया मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आज पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुआ
    Breaking News झारखंड राजनीति

    भारतीय जनता पार्टी चाकुलिया मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आज पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुआ

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी, चाकुलिया मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आज पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष शतदल महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न इस सम्मेलन में मंडल के बुथ अध्यक्ष, पंचायत प्रभारी, मंडल कार्यसमिति तथा वरीय पार्टी के नेता सम्मिलित हुए। सम्मेलन को मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी तथा विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर महंती एवं सरोज महापात्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शम्भुनाथ मल्लिक तथा दिनेश सिंह ने संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को अपने बुथ को सबसे मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने बुथ पर भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करवाने की रणनीति बनावें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नया भारत बनने की ओर अग्रसर है। विगत 5 वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री रघुबर दास के नेतृत्व में झारखंड का सर्वांगीण विकास हुआ है। उन्होंने बुथ स्तर पर लाभुकों की सूची बनाने का आग्रह किया, जिन्होंने उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है। डाॅ गोस्वामी ने कहा कि झामुमो की नकारात्मक रवैये ने चाकुलिया के कई विकास योजनाओं को वाधित करने का प्रयास किया है। डाॅ गोस्वामी ने कहा कि झामुमो परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार के दायरे में सिमटी हुई है। झामुमो क्षेत्र का विकास कर ही नहीं सकती। भाजपा विकास की राजनीति करती है। गाँव एवं गरीबों की उन्नति हमारा राजनीतिक कर्तव्य है। झारखंड में भाजपा का मजबूत बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता गाँवों में घर-घर जाकर जनता से सम्पर्क करें तथा केन्द्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को बतावें।

    जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार बहरागोड़ा में भाजपा का विधायक बनाने का हम संकल्प लें। उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा में भाजपा का विधायक न रहने के कारण आज गाँवों में कई विकास का कार्य अधूरा है। भाजपा नेता समीर महंती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया।

    मंडल बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिनमें प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री संजय दास तथा तपन नायक, मंडल उपाध्यक्ष पिन्टु सिंह, मंडल मंत्री राजीब महापात्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह, भाजपा नेता सुधीर महतो, दिलीप महतो, विजय महतो, सपन महतो, यमुना गोप, शिशिर राणा, चंचल मंडल, चुनाराम महतो, पिन्टु मल्लिक, सुरूबाली हेम्ब्रम, सचिन पाल, स्वरूप साव, अफजल खान,राणा प्रताप गोप, अप्पु दास, संदीप चांद, सुशान्त महतो, महादेव महतो, माथुर मान्डी आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article14वें वित्त आयोग अंतर्गत बन रहे सभी पंचायतों में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया
    Next Article उत्पाद विभाग ने कराया जावा महुआ को नष्ट

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.