Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी: मऊ में शादी समारोह में मौत का तांडव, दीवार गिरने से 4 की दर्दनाक मौत, 17 घायल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी: मऊ में शादी समारोह में मौत का तांडव, दीवार गिरने से 4 की दर्दनाक मौत, 17 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     मऊ :  शादी समारोह में मौत का तांडव, दीवार गिरने से 4 की दर्दनाक मौत, 17 घायल
    मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी थाना क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के घोसी रोडवेज के पास शुक्रवार को शादी के कार्यक्रम के दौरान दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया. हादसे में तीन महिला और एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर जिले के आला अधिकारी और प्रशासन के लोग मौजूद रहे. राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है. घायलों को मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है.

     

     

     

    हल्दी रस्म के लिए थी महिलाओं की भीड़

    जानकारी के मुताबिक घोसी के रोडवेज के पास गली में शादी के उपलक्ष में रस्म अदायगी के लिए काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं . इस दौरान ही बगल में खड़ी जर्जर दीवार अचानक से भरभरा कर गिर पड़ी जिसके नीचे बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे दब गए. घटना के बाद वहां हाहाकार मच गया. वहा मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई.

     

     

    मौके पर पहुंचा प्रशासन

    सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जिले के आला अधिकारी और प्रशासन पहुंच गए इसके बाद वहां राहत और बचाव कार्य जारी हो गए. सूचना मिलने तक मृतकों की संख्या चार और घायलों की संख्या 17 बताई गई है. मरने वालों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और सभी को रेफर कर दिया गया है. मृतकों में पूनम शर्मा 42 वर्ष, पत्नी विजय निवासी घोसी, माधव उम्र साढ़े तीन वर्ष पुत्र सत्यवान निवासी घोसी, चंदा चौरसिया 50 पत्नी जयचंद चौरसिया घोसी, पूजा अग्रवाल 32 पत्नी गोवर्धन अग्रवाल रानी की सराय आजमगढ़ शामिल.

     

     

     

    बचाव कार्य पूरा- जिलाधिकारी

    घटना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि घोसी कस्बे में विवाह के हल्दी कार्यक्रम के दौरान एक पुरानी दीवार कुछ महिलाओं के ऊपर भरभरा कर गिर गई. जिसमें 20 महिलाएं और दो बच्चे दब गए. इसके बाद जेसीबी लगाकर तुरंत दबे लोगों को मलबा से बाहर हटाने का कार्य किया गया घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि घायलों को जिला अस्पताल, फातिमा अस्पताल और प्रकाश अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. मलबा हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया है अब वहां पर किसी के दबे होने की संभावना नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleU19 Asia Cup 2023: टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
    Next Article फाइटर का टीजर हुआ रिलीज, ऋतिक-दीपिका की दिखी केमिस्ट्री

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.