Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के स्मार्ट शहरों की रैंकिंग में रांची ने लगाई बड़ी छलांग
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरीलाल खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राष्ट्रीय संपादकीय समस्तीपुर संवाद की अदालत संवाद विशेष

    देश के स्मार्ट शहरों की रैंकिंग में रांची ने लगाई बड़ी छलांग

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 8, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश के स्मार्ट शहरों की रैंकिंग में रांची ने लगाई बड़ी छलांग

    *स्मार्ट सिटी मिशन के शहरों में रांची बना सेकंड टॉपर*

    *केंद्र द्वारा जारी आज की रैंकिंग में रांची दूसरे पायदान पर*

    *देश के 100 स्मार्ट शहरों में रांची दूसरे पायदान पर*

    *स्मार्ट सिटी वाले राज्यों में झारखंड बना नंबर वन*

    *ऑल ओवर परफॉर्मेंस के आधार पर मिली रैंकिंग*
    ========================

    देश के 100 स्मार्ट शहरों में हो रहे विकास कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर होने वाली लाइव रैंकिंग में झारखंड की राजधानी रांची स्मार्ट सिटी ने बड़ी छलांग लगाई है और पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं स्मार्ट सिटी वाले शहरों में विकास के आधार पर केंद्र द्वारा जारी संबंधित राज्यों की रैंकिंग में झारखंड को देश भर में अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है। वैसे लगातार स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहा है कार्यों की बदौलत रांची देश के टॉप 10 शहरों में अपना स्थान सुरक्षित रखने का काम किया है। आपको बताना चाहेंगे कि रांची के धुर्वा क्षेत्र में विकसित हो रहे रांची के स्मार्ट सिटी में आधारभूत संरचना के विकास का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और बहुत जल्द बाकी का कार्य पूरा हो जाएगा। वहीं तीन चरणों में आवासीय,मिक्स यूज, इंस्टिट्यूशनल,हेल्थ सेक्टर और पब्लिक सेमी पब्लिक नेचर के कई बड़े प्लॉट का इ ऑक्शन भी संपन्न हो चुका है।चौथे चरण के ऑक्शन का कार्य प्रक्रियाधीन है।

    *रैंकिंग के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानदंड*
    ========================

    1. स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं के तहत हो रहे विकास कार्यों के पूर्ण होने पर मिलने वाला अंक।

    २.नन एससीएम के तहत चल रही योजनाओं के पूर्ण होने पर प्राप्त होने वाला अंक।

    ३.फंड यूटिलाइजेशन।

    ४.पिछले माह का एक्सपेंडिचर।

    ५.इंडिया साइकिल फॉर चेंज और ट्रांसपोर्ट फॉर ऑल के लिए उठाए गए कदम।

    6.ट्यूलिप के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को कराए गए इंटर्नशिप ।

    7.सिटी लेवल एडवाइजरी फॉर्म की बैठकों इत्यादि।

    *रैंकिंग में प्राप्त अंक*
    =============

    इस रैंकिंग में कुल 350 अंकों में रांची को 324.48 अंक प्राप्त हुआ है,वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गुजरात के शहर सूरत को 335.79 अंक प्राप्त हुआ है। राज्यों की श्रेणी में झारखंड को 350 अंकों में 324.48 अंक प्राप्त हुआ है।

    *सीएम और विभागीय सचिव को दिया श्रेय*

    ========================

    रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री अमित कुमार ने कहा कि रांची स्मार्ट सिटी में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता विश्व स्तरीय है और हमारी कोशिश है कि जो प्लॉट्स ऑक्शन किए जा रहे हैं उसे पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो और हम झारखंड की जनता को बेहतर नागरिक सेवाओं के साथ एक विश्व स्तरीय शहर दे सकें। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्री हेमंत सोरेन जी और नगर विकास एवं आवास विभाग के विभागीय सचिव श्री विनय कुमार चौबे सर के दिशा निर्देश में शहर का विकास कार्य तेजी से चल रहा है और आधारभूत संरचना का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।

    *स्मार्ट सिटी की क्या है अद्यतन स्थिति*
    =====================

    गौरतलब है कि राँची स्मार्ट सिटी के तहत् आधारभूत संरचना विकसित करने का कार्य अंतिम चरण में है। राँची स्मार्ट सिटी के तहत् विकसित कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर 2021 में ही पूर्ण हो चुका है और यह योजना पूर्ण रूप से कार्य कर रही है। इसके तहत् राँची में ट्रैफिक मैनेजमेंट, निगरानी जैसे कार्य से शहरवासियों को लाभ मिल रहा है। वहीं कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर से प्रतिदिन लगभग तीन हजार यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों की सूची राँची पुलिस को मुहैया करायी जा रही है ताकि उनका ई-चालान निर्गत किया जा सके। इसके अलावा स्मार्ट सिटी में राज्य पोषित अर्बन सिविक टॉवर परियोजना का कार्य अपने अंतिम चरण में है। वहीं 656 एकड़ भूमि में बन रहे राँची स्मार्ट सिटी एबीडी एरिया का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही
    पब्लिक बाईसिकल शेयरिंग सिस्टम के तहत् राँची वासियों को बाईसिकल का लाभ मिल रहा है।

    *स्मार्ट सिटी के सीईओ ने जताई खुशी*
    ======================

    इस अवसर पर राँची स्मार्ट सिटी लि० के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमित कुमार ने पूरे हर्ष के साथ राँची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम और संबंधित एजेन्सियों को शुभकामनायें देते हुए यह उम्मीद जताया कि राँची स्मार्ट सिटी का कार्य स्मार्ट सिटी मिशन के पूर्ण होने से पहले पूर्ण कर लिया जायेगा

    *शहर के नागरिकों को मिल रहा लाभ*
    ==================

    उन्होंने कहा कि पैन सिटी में भी इंटेलिजेंट कमांड सेंटर की मदद से लोगों को कई मदद पहुंचाई जा रही है वहीं शहर के क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक के संचालन में पहले से काफी अंतर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि नॉन एससीएम प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट सिटी के कई इंपैक्टफुल प्रोजेक्ट राज्य सरकार की ओर से शहर को स्मार्ट बनने के लिए चलाए जा रहे हैं। श्री कुमार ने रांची स्मार्ट सिटी के पदाधिकारी , कर्मियों और पूरी टीम को इस कार्य के लिए बधाई दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदैनिक पंचांग एवं राशिफल
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइन्स

    Related Posts

    सुनील सिंह के निधन से सरयू राय दुखी, बाल मेला से जुड़ी यादें कीं साझा

    October 9, 2026

    जमशेदपुर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ बनेगा 11 सदस्यीय संगठन, मनोज सिंह संभालेंगे कमान

    October 9, 2026

    गोपबंधु विद्यापीठ में रतन टाटा की पुण्यतिथि मनाई गई, प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों क

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Sisal App Casino Catalogo Giochi Per Scoperta Rapida

    सुनील सिंह के निधन से सरयू राय दुखी, बाल मेला से जुड़ी यादें कीं साझा

    जमशेदपुर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ बनेगा 11 सदस्यीय संगठन, मनोज सिंह संभालेंगे कमान

    गोपबंधु विद्यापीठ में रतन टाटा की पुण्यतिथि मनाई गई, प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों क

    डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से बचें, कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं: आनंद मणि त्रिपाठी

    मानगो पुल पर दो घंटे से महाजाम, एंबुलेंस भी फंसी

    एक्सएलआरआई में 13वां डॉ. वर्गीज कुरियन स्मृति व्याख्यान आयोजित

    केनरा बैंक डकैती के पांच अपराधियों पर दो-दो लाख का इनाम, पुलिस ने जारी किया वीडियो

    पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ रुपये बकाया, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमीन की मापी शुरू

    सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.