Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक पोटका, विधायक बहरागोड़ा, विधायक चाकुलिया पंचायत स्तरीय शिविर में हुए शामिल, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विधायक पोटका, विधायक बहरागोड़ा, विधायक चाकुलिया पंचायत स्तरीय शिविर में हुए शामिल, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले में आज 9 प्रखंडों के 9 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर

    *माननीय विधायक पोटका, माननीय विधायक बहरागोड़ा, माननीय विधायक चाकुलिया पंचायत स्तरीय शिविर में हुए शामिल, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण*

    *योजनाओं से सभी सुयोग्य लाभुकों को लाभान्वित करना, ऑन द स्पॉट स्वीकृति जिला प्रशासन की प्राथमिकता… जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त*
    ==================

    पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 9 प्रखंड के 9 पंचायत और 2 नगर निकाय क्षेत्र में आज ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । राज्य सरकार के निर्देशानुसार पंचायत स्तरीय एवं निकाय क्षेत्र में वार्ड स्तरीय शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा वैसे सभी सुयोग्य लाभुक जिन्हें अबतक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है उन्हें प्राथमिकता में रखते हुए सरकारी की जन हितकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है । जमशेदपुर सदर प्रखंड के हितकु, पोटका के डोमजुड़ी, बोड़ाम में भुला पंचायत, मुसाबनी का फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत, डुमरिया में कुमड़ाशोल, धालभूमगढ़ का नुतनगढ़ पंचायत, बहरागोड़ा में राजलाबांध, चाकुलिया में जुगीतोपा तथा गुड़ाबान्दा प्रखंड के भालकी में पंचायत स्तरीय शिविर तथा जुगसलाई नगर परिषद एवं मानगो नगर निगम में शिविर का आयोजन किया गया ।

    *माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती* द्वारा चाकुलिया के जुगीतोपा पंचायत भवन, *माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी* ने जमशेदपुर सदर प्रखंड के हितकु पंचायत मंडप तथा *माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार* पोटका के डोमजुड़ी पंचायत भवन में आयोजित शिविर में शामिल होकर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया । इस दौरान माननीय विधायकगण ने शिविर स्थल में लगाये गए विभिन्न विभागीय स्टॉल का निरीक्षण कर ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने का निर्देश पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिया ।

    *जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री* ने कहा कि पंचायत स्तरीय शिविर के द्वारा वैसे सभी सुयोग्य लाभुक जिन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है उन्हें प्राथमिकता में रखते हुए योजनाओं से जोड़ा जा रहा। पंचायत व ग्राम स्तर पर विशेष जागरुकता अभियान चलाते हुए लोगों को कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी जा रही ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग शिविरों में शामिल हो सकें। प्रयास है कि व्यक्तिगत लाभ के योजनाओं को सेचुरेशन मोड में क्रियान्वित किया जाए ।

    पंचायत स्तरीय शिविर में अभियान के तहत अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप का लाभ देने के लिए आवेदन लिये जा रहे, वनाधिकार पट्टा का वितरण, साईकिल की राशि का वितरण, आय, जन्म, मृत्यु, जाति, आवासीय प्रमाण आदि के अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा, आयुष्मान कार्ड, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, किसान क्रिडेट कार्ड, कम्बल वितरण किया जा रहा। शिविर में आधार कार्ड में सुधार हो या नया आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाता बनाया जा रहा है ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने 6 दिसंबर तथा आगामी सभी पंचायत एवं वार्ड स्तरीय शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि जिला तथा प्रखंड के पदाधिकारी एक स्थान पर मौजूद रहकर योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करा रहे, बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इसमें शामिल होकर योजनाओं का लाभ लें तथा इस अभियान को सफल बनायें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के कुशबेदिया पंचायत में विधायक डॉ इरफान अंसारी ने शिविर का किया भ्रमण
    Next Article पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के पहल से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस में 75 एचपी का नया मोटर

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.