Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुनरीक्षण कार्य में धीमी प्रगति को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जताई नाराजगी; तेजी लाने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पुनरीक्षण कार्य में धीमी प्रगति को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जताई नाराजगी; तेजी लाने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 29, 2023Updated:November 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त चल रहे कार्यों के अद्यतन प्रगति को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने आरओ, एईआरओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरो के साथ आहूत बैठक संपन्न

    पुनरीक्षण कार्य में धीमी प्रगति को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जताई नाराजगी; तेजी लाने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    आज दिनांक 29.11.2023 को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के आरओ, एईआरओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरो के साथ बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा क्रम में धीमी प्रगति रहने के कारण बीएलओ सुपरवाइजरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने फॉर्म 6, 7 के संग्रहण, डोर टू डोर विजिट कर मतदाताओं का क्रॉस मिलान करने एवं किसी प्रकार की त्रुटि यथा अस्पष्ट फोटो, नाम हटाने एवं जोड़ने, नए मतदाताओं के नाम, प्रविष्टि सुधार, निवास स्थानांतरण आदि से संबंधित त्रुटि की जांच करने एवं शत प्रतिशत मतदाताओं के डाटा में आवश्यक सुधार के अलावा 01.01.2024 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले एवं 18 वर्ष पूर्ण हो चुके सभी छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने आदि को लेकर पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने हेतु दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक भी योग्य मतदाता न छूटे इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि
    निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आप लोग अपनी कार्यशैली में अविलंब सुधार लाएं अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने आगे निर्देश देते हुए कहा कि सभी बीएलओ सुपरवाइजर क्षेत्र में जाएं, बीएलओ के साथ डोर टू डोर विजिट करें। संशोधित कार्यक्रम के तहत दिनांक 27.10.2023 से दिनांक 09.12.2023 तक दावा आपत्ति स्वीकार किए जायेंगे एवं 26.12.2023 तक उक्त दावों का निस्तारण किया जाना है। इस दौरान प्राप्त सभी प्रपत्रों 6, 6 (क), 7 एवं 8 का दावा आपत्ति का निस्तारण 26.12.2023 तक किया जाएगा एवं इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05.01.2024 को किया जाएगा।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर 08 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, नाला सह अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, 09 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री ममता मरांडी, सभी एईआरओ सह अंचल अधिकारी जामताड़ा प्रधान सहायक निर्वाचन शाखा श्री संतोष कुमार सहित बीएलओ सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित:सटकी में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बीडीओ तथा सीओ ने संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्टॉल्स का लिया जायजा
    Next Article जामताड़ा एसपी अनीमेश नैथानी की बड़ी कार्रवाई: डुप्लीकेट लॉटरी बनाकर बिक्री करने पर 7 अभियुक्त गया जेल

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.