Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजादी के 7 दशक बाद झारखण्ड के गांव आज बिजली से रौशन हैं:सीएम
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    आजादी के 7 दशक बाद झारखण्ड के गांव आज बिजली से रौशन हैं:सीएम

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित ऊर्जा संचरण और बिजली वितरण की समीक्षा बैठक में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए*
    ====================
    *★आजादी के 7 दशक बाद झारखण्ड के गांव आज बिजली से रौशन हैं।*

    *★ 31 अक्टूबर तक झारखंड में बिजली के सुदृढ़ीकरण कार्य पूर्ण करें*
    *★रांची में जीरो कट में हो रहे विलम्ब पर कड़ी फटकार*

    *–रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखंड*
    ====================
    आजादी के 7 दशक बाद झारखण्ड के गांव आज बिजली से रौशन हैं। बस, अब थोड़ा सा काम रह गया है… अब गुणवत्ता के साथ जीरो कट की ओर बढ़ना है। 31 अक्टूबर तक झारखंड में बिजली के सुदृढ़ीकरण के कार्य पूरा कर लें। ट्रांसमिशन लाइन का काम पूरा होने से जहां दूर दराज के क्षेत्रों में बिजली की गुणवत्ता बढ़ेगी, वहीं शहरी क्षेत्रों में बिजली की स्थिति अच्छी होगी। *जिन संवेदकों ने जो समय सीमा दी है, उस तिथि तक काम पूरा हो जाना चाहिए, अन्यथा उनकी राशि काटी जायेगी।* मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के संचरण और वितरण की समीक्षा बैठक में ये बातें कहीं।

    *किसी भी हालत में डेड लाइन नहीं बढ़ेगी*
    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि ज्यादातर संचरण लाइन का काम अंतिम चरण में है। *संवेदकों को कोई समस्या हो, तो विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें। विभाग के अधिकारी हर 15 दिन में संवेदकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। किसी भी हालत में डेड लाइन नहीं बढ़ेगी।*

    *रांची में जीरो कट में हो रहे विलम्ब पर कड़ी फटकार*
    राजधानी रांची में जीरो कट में हो रहे विलम्ब पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जतायी। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सोच समझ कर एक टाइमलाइन देनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काम को समयबद्ध तरीके के पूर्ण करें।

    *बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, ऊर्जा विभाग की सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री राहुल पुरवार, वन विभाग के पीसीसीएफ श्री शशि नंदकुलियार, संचरण लिमिटेड के श्री निरंजन कुमार समेत विभाग के वरीय अधिकारी और संवेदक उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा शक्ति को रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना लक्ष्य:मुख्यमंत्री
    Next Article आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को हर माह नियमित मानदेय मिलेगा,इसके लिए एक रिवोल्विंग फंड बनाएं: मुख्यमंत्री

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.