Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा शक्ति को रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना लक्ष्य:मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    युवा शक्ति को रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना लक्ष्य:मुख्यमंत्री

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *राष्ट्रीय युवा दिवस 2018 के अवसर एक मंच से 26,674 युवाओं को रोजगार दिये जाने को “लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड” में सम्मिलित किया गया।*
    ====================
    *★ युवा शक्ति को रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना लक्ष्य*
    *–रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखंड*
    ====================
    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास से आज झारखंड मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह, झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के सीईओ श्री अमर झा एवं उद्योग निदेशक श्री कृपानंद झा ने मुलाकात कर यह जानकारी दी कि झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसायटी द्वाराअयोजित 2018 में राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक मंच से राज्य के 26,674 युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड (Limca Book of Records) में दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि यह राज्यवासियों के लिए गर्व की बात है. यह सम्मान झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी स्थान प्राप्ति के लिए और प्रेरित करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में राष्ट्रीय युवा दिवस पर 1,06,619 युवाओं को रोजगार दिया गया। अब तक 2 वर्षों में विभिन्न विभागों के द्वारा *कौशल विकास* के माध्यम से पिछले 1,90,000 लोगों को रोजगार दिया गया है।* मुख्यमंत्री ने कहा टीम झारखंड दिन प्रतिदिन नित नए विश्व कीर्तिमान बना रहा है. यह सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता के साथ किए जा रहे कार्यों का ही परिणाम है.

    *युवा शक्ति को सशक्त बनाना लक्ष्य*
    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि युवा शक्ति को रोजगार देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना लक्ष्य है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से बेरोजगार युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्रतिबद्ध प्रयास किया है.

    *युवा शक्ति को विकसित करके ही समृद्ध और नए झारखंड की कल्पना पूरी की जा सकेगी*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मोमेंटम झारखंड के तहत राज्य में उद्योग स्थापित हो रहे हैं. राज्य में जितने उद्योग बढ़ते जाएंगे साथ ही साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. आने वाले कुछ वर्षों में राज्य में हो रहे पलायन को पूर्ण रूप से रोकना सरकार का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को विकसित करके ही समृद्ध और नए झारखंड की कल्पना पूरी की जा सकेगी.

    *मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के प्रधान सचिव, उद्योग निदेशक, झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसायटी के सीईओ सहित अन्य सभी कर्मियों को बधाई दी*

    ज्ञात हो कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसायटी द्वारा 12 जनवरी 2018 को एक मंच से झारखंड के 26,674 युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया था. यह लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में (Limca Book of Records) दर्ज हुआ है. 12 जनवरी 2018 को रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम के एक मंच से 26,674 प्लेसमेंट राज्य के बच्चों को दिया गया था. इतनी बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसायटी द्वारा राज्य में कुल 38 प्लेसमेंट सेंटर स्थापित किए गए थे वहीं 221 प्लेसमेंट ड्राइव चलाए गए थे. इस प्लेसमेंट महाकुंभ में 56,423 युवक युवतियां नौकरी के लिए आवेदन किया था. विभिन्न कंपनियों द्वारा राज्य के युवक-युवतियों को दिए गए जॉब ऑफर्स का डिजिटलाइज्ड रिकॉर्ड झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के हुनर (HUNAR) पोर्टल पर देखा जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरु ज्ञान की ज्योति
    Next Article आजादी के 7 दशक बाद झारखण्ड के गांव आज बिजली से रौशन हैं:सीएम

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.