Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुहर्रम में अखाड़ा का करतब दिखाने के लिए तैयारी में जुटे युवा
    Breaking News झारखंड

    मुहर्रम में अखाड़ा का करतब दिखाने के लिए तैयारी में जुटे युवा

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अभ्यास करते युवा।

    मुहर्रम पर्व प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है:अहमद

    निजाम खान

    बागडेहरी/जामताड़ा: मुहर्रम पर्व करीब आते देख कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के बिक्रमपुर,सटकी,पांचकुड़ी,बाघाशोला,नवडीहा आदि गांवों के मुस्लिम समूदायों के लोग अखाड़ा खेल के लिए अभ्यास करना शुरू कर दिया है।अखाड़ा खिलाड़ियों द्वारा रात जगकर खेल का अभ्यास किया जा रहा है।आपको बता दे बिक्रमपुर में हर साल शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ पांच दिनों तक अखाड़ा खेल दिखाया जाता है।बच्चे,बूढ़े,मर्द व महीलाए सभी बड़े उत्साह के साथ अखाड़ा खेल का आनंद लेते है।मालूम हो कि जिलेभर में 10 सितंबर को मुस्लिम समुदाय मुहर्रम पर्व मनायेंगे।

    इन खेलों का हो रहा है अभ्यास

    बिक्रमपुर के आजाद पार्टी,तुफान पार्टी और अलीबाबा मिलन संघ पार्टी द्वारा अखाड़ा खेल में करतब दिखाने के लिये दो लाठी,चार लाठी,बाहुबली,12 लाठी,16 लाठी,बल्लम,टांगी,बाना,बल्लाम वालीबल ,टी,एस,वाई,786,चांदतारा,92,सहित आदि अन्य विभिन्न प्रकार के खेल का अभ्यास किया जा रहा है।जिसके लिये अखाड़ा खेल के कप्तान जफरुल्लाह खान,इंसान खान,सब्बीर खान व कमीटि के बोदन खान,सापुई खान,जुल्फीकार खान,सिसमोहम्मद खान,आजाद्दीन खान,उद्दीन खान जी-जान लगाकर मेहनत करते दिखाई दे रहे है।

    कॉमेडी का भी है रिवाज

    अखाड़ा खेल में लाठी,बाना,बल्लम के साथ-साथ कामेडी दिखाने का भी रिवाज है।हास्य कलाकर भी विभिन्न प्रकार के कर्तब दिखाते है।जिससे लोग खुब हसकर लोटपोट हो जाते है।

    कैसे होता अखाड़ा खेल

    मुहर्रम में अखाड़ा का खेल खुसकी के दिन से आरंभ होता है।जो लगातार मिंजील मिट्टी तक होता है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खुसकी,शनिवार को दोपहरीया,रविवार को रिक्त,सोमवार को जियारत और मंगलवार को मिंजील मिट्टी है।रात में खेल दिखाया जाता है।खेल दिखाने के पूर्व अखाड़ा में असार बांधकर लोगों को अदब के साथ प्रणाम किया जाता है।अखाड़ा के वरिष्ठ खिलाड़ी सापुई खान बताते है कि खेल दिखाने के लिये वाद्ययंत्र का होना बहुत जरूरी होता है।बिना ढोलक,बांसूरी या वैंजो के अखाड़ा का करतब दिखाना संभव नही होता है।

    मुहर्रम प्रेम का संदेश देता है:अहमद

    बिक्रमपुर रजा जमा मस्जिद के पेश ईमाम हज़रत अल्लामा हाफ़ीज़ व कारी अह़मद अली रिजवी बताते है कि मुहर्रम समाज में सभी लोगों को आपस में प्रेम व भाईचारे के साथ रहने की सिख देता है।

    ताजिया घुमाने का भी है रिवाज

    मिंजील मिट्टी के दिन ताजिया को गांव-गांव कंधे में घुमाया जाता है।लोग ताजिया को सलाम/प्रणाम करते है तथा शिरनी/प्रसाद के लिए चावल,दाल व पैसे दान करते है।

    मातम भी करते है लोग

    मुहर्रम पर्व यूं ही तो गम का पर्व है।जिसके लिये लोग विशेस रूप से दोपहरीया के दिन मातम करते है।या हसन-या हुसैन सें गांव गूंजने लगता है।लोग मुहर्रम में रोजे भी रखते है।गौरतलब है कि मुहर्रम में रोजा रखना फर्ज/ अनिवार्य नही है।रखने से सवाब/पूण्य का काम होता है।वही मिंजील मिट्टी की रात को लोग कब्रस्तान में अल्लाह के बारगाह में दोनों हाथों को उठाकर फातिहा व दूआएं मांगकर जियारत करते है।

    मुहर्रम के लिए हो रही तैयारीयां

    मुस्लिम समुदाय के लोग मुहर्रम पर्व मनाने की तैयारी में जुट गये है।गली व अखाड़ा में झंडे लगाया जा रहा है।स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।गली-मुहल्ले की साफ-सफाई की जा रही है।लोग घर की भी रंग-रंगाई भी करने में जूट गये है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुहर्रम पर्व में अखाड़े में करतब दिखाने की तैयारी में जुटे युवा
    Next Article गुरु ज्ञान की ज्योति

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.