Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीजफायर के बाद हमास ने थाईलैंड के मजदूरों समेत 25 बंधकों को किया रिहा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    सीजफायर के बाद हमास ने थाईलैंड के मजदूरों समेत 25 बंधकों को किया रिहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तेल अवीव। इजराइल और हमास में जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. थाईलैंड के प्रधानमंत्री का कहना है कि गाजा युद्धविराम के बीच हमास ने 12 थाई बंधकों को रिहा कर दिया है. टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, 13 इजराइली बंधकों को भी रिहा गया है. इस तरह से कुल 25 बंधकों की रिहाई की गई है. इन बंधकों को रेड क्रॉस सोसायटी के सुपुर्द किया गया है. इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कतर की मध्यस्थता में चार दिनों के सीजफायर समझौते के तहत इजरायली जेलों में बंद 39 फिलिस्तीनी कैदियों और गाजा में बंद 13 इजरायली कैदियों को रिहा होने की उम्मीद जताई गई थी. इसी के साथ सहायता ट्रकों ने गाजा में प्रवेश किया. अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, हमास द्वारा इजराइल पर 7 अक्टूबर के हमले के दौरान गाजा में बंदी बनाए गए करीब 240 लोगों में 23 थाई कार्यकर्ता भी शामिल थे.

     

    थाई विदेश मंत्रालय के अनुसार लगभग 30,000 थाई नागरिक मुख्य रूप से इजराइल के कृषि क्षेत्र में काम करते हैं. इजराइल के साथ समझौते के तहत थाई श्रमिकों को प्रति माह 5,300 शेकेल ($2,000) का न्यूनतम वेतन दिया जाता है, जो घर पर उनकी कमाई से छह या सात गुना अधिक है.

     

    हमास नेताओं का कहना है कि जब तक इजराइल प्रतिबद्ध है तब तक हम भी संघर्ष विराम के लिए प्रतिबद्ध हैं. गाजा में हमास और इजराइल के बीच संघर्ष विराम शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे (आयरिश समयानुसार सुबह 5 बजे) शुरू हुआ. संघर्ष विराम शुरू होने के बाद से लड़ाई की कोई भी रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

    चार दिनों तक चलने वाले युद्धविराम में 50 इजरायली बंधकों और करीब 150 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किए जाने की उम्मीद है. ऐसा इसलिए हैं क्योंकि दोनों देशों के बीच एक इजराइली के बदले 3 फिलिस्तीनी बंधकों की रिहाई का समझौता हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान की 199 सीटों पर वोटिंग जारी, प्रधानमंत्री मोदी ने की मतदान की अपील
    Next Article भड़काऊ-डराने वाला बयान देने के आरोप में शुभेंदु अधिकारी ने CM ममता बनर्जी पर दर्ज कराई एफआईआर

    Related Posts

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    July 2, 2026

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    स्वर्गीय हिमांशु के ससुराल मानगो में मातम। 21 वर्षीय रिचा के लिए सजाया हुआ सपना टूटा -राजू सिंह ( पिता)

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    हिमांशु हत्याकांड, बढ़ते अपराध, प्रशासनिक विफलता और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

    सरयू राय के नेतृत्व में बिष्टुपुर में निकला मशाल जुलूस

    तीन भारत-पाक युद्धों के दौरान परिवार की बनीं मजबूत आधारशिला, श्रीमती किस्मत देवी पंचतत्व में विलीन

    पोटका विधानसभा को बचाने के लिए अब जनजागरण और जनआंदोलन की आवश्यकता है::दुखनी सोरेन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.