Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बरहेट, साहिबगंज से “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम के तीसरे चरण का किया शुभारंभ
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बरहेट, साहिबगंज से “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम के तीसरे चरण का किया शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बरहेट, साहिबगंज से “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम के तीसरे चरण का किया शुभारंभ

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने 212 करोड़ 91 लाख 39 हज़ार 600 रुपए की 891 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास, 3 लाख 97 हज़ार 330 लाभुकों के बीच 2 अरब 98 करोड़ 27 लाख 18 हज़ार 121 रुपए की बांटी परिसंपत्ति।_*
    ================
    ■ *_मुख्यमंत्री ने कहा- अधिकारी तमाम योजनाओं की पोटली बनाकर आपके दरवाजे पर जाएंगे एवं पूरे मान- सम्मान के साथ आपको आपका हक-अधिकार देंगे_*
    ===============
    ● *_झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध_*

    ◆ *_बच्चियों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं होगा_*

    ◆ *_युवा अपने पैरों पर खड़ा हो सके, सरकार योजनाबद्ध तरीके से कर रही काम_*

    ◆ *_आदिवासी और मूलवासियों के साथ हमेशा खड़ी है सरकार_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू, चांद -भैरव और वीरांगना फूलो -झानो को नमन कर “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इन वीर शहीदों की पावन धरती बरहेट, साहिबगंज में इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी तमाम कल्याणकारी योजनाओं की पोटली बनाकर आपके दरवाजे पर जाएंगे एवं पूरे मान-सम्मान के साथ आपको आपका हक-अधिकार देंगे।

    *_इस अभियान का पहला दो चरण काफी सफल रहा था_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान का पिछला दो चरण काफी सफल रहा था। इस दौरान लाखों आवेदन मिले थे, जिनका निपटारा करने के साथ लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा गया। इन दो अभियानों की सफलता के बाद हमारी सरकार ने फिर से इसे शुरू करने का निर्णय लिया। इसके तहत 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक राज्य के सभी पंचायत में शिविर लगाकर लोगों से आवेदन लिए जाएंगे। उनकी समस्याओं का निराकरण होगा और सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

    *_शिविर में मिलने वाले एक-एक आवेदन रजिस्टर्ड किए जाएंगे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत लगने वाले शिविरों में मिलने वाले एक-एक आवेदन रजिस्टर्ड किए जाएंगे और संबंधित आवेदकों को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज देकर इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आवेदनों पर होनेवाली कार्रवाई की भी जानकारी दी जाएगी। हर आवेदन पर कार्रवाई होगी और आवेदक की समस्याओं का निराकरण होगा। इस शिविर में जाति तथा आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक सभी प्रमाण पत्र बनाने की भी प्रक्रिया पुरी की जाएगी ।

    *_राज्य का हो रहा समग्र विकास_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य के हर क्षेत्र में बिजली- पानी- सड़क, फूल -पुलिया और स्कूल -कॉलेज बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जा रही है। हमारा प्रयास है कि झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर सकें।

    *_नौकरी भी दे रहे हैं और स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को मदद भी कर रहे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के मोर्चे पर सरकार बेहद संवेदनशील है। सरकारी और निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर युवाओं को नौकरी दी जा रही है । वहीं, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से रोजगार के इच्छुक युवाओं को आर्थिक मदद दे रही है। युवा अपने पैरों पर खड़ा हो सके, इसके लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है ।

    *_बच्चियों की शिक्षा से कोई समझौता नहीं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बच्चियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। किसी भी कीमत पर बच्चियों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं किया जाएगा । बच्चियां अपनी पढ़ाई नहीं छोड़े, इसके लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गई है । अब इस योजना के तहत एक परिवार में जितनी भी बच्चियां होंगी, उसे इसका लाभ मिलेगा क्योंकि योजना का लाभ लेने के लिए एक परिवार से दो बच्चियों की बाध्यता को सरकार ने खत्म करने का निर्णय लिया है ।

    *_आदिवासी, दलित अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के विदेश में पढ़ने का सपना हो रहा है साकार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा- अब राज्य के आदिवासी, दलित अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार हो रहा है । हमारी सरकार इन विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए शत प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है। दूसरी तरफ गुरुजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के माध्यम से यहां के जरूरतमंद विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्स करने के लिए मदद देने का काम कर रही है। इसके अलावा बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए स्कूल आफ एक्सीलेंस खोले गए हैं । तमाम सरकारी विद्यालयों को संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है । सभी छात्रावासों का जीर्णोद्धार करने के साथ यहाँ के रहने वाले विद्यार्थियों के लिए अनाज और रसोईया के साथ सुरक्षा की भी व्यवस्था सरकार करेगी।

    *_हर वर्ग के लिए हैं योजनाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ग और तबके की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बनाई गयी है । यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के माध्यम से सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिया जा रहा है। किसानों- पशुपालकों और मजदूरों के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना और फूलो झानो जल संवर्धन योजना समेत अनेकों योजनाएं चल रही है । अब सरकार मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को मिलने वाले पशुओं की बीमा भी कराएगी।

    *_आदिवासियों के साथ खड़ी है सरकार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन से आदिवासियों का रिश्ता काफी पुराना है । लेकिन, उन्हें इस अधिकार से हमेशा वंचित करने का प्रयास होता रहा। हमारी सरकार ने अबुआ वीर दिशोम योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से आदिवासियों को वनाधिकार पट्टा दिया जा रहा है। हमारी सरकार आदिवासी और मूलवासियों के साथ हमेशा खड़ी है।

    *_साहिबगंज जिले वासियों को मिली कई सौगातें_*

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 212 करोड़ 91 लाख 39 हज़ार 600 रुपए की रुपए की 891 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें 62 करोड़ 97 लाख रुपए की 746 योजनाओं का उद्घाटन और 149 करोड़ 94 लाख 39 हज़ार 600 रुपए की 145 योजनाओं की आधारशिला रखी गई। वहीं, 3 लाख 97 हज़ार 330 लाभुकों के बीच 2 अरब 98 करोड़ 27 लाख 18 हज़ार 121 रुपए की परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।

    *_किस योजना के कितने लाभुकों को मिला लाभ_*

    इस अवसर पर जिन महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ा गया उसमें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के 1152, पीएम आवास योजना के 6812, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के 2034, साईकल वितरण योजना के 6978, विभिन्न पेंशन योजना के 137293, प्री मैट्रिक छात्रवृति योजना के 115962 , केसीसी के 1692 और सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के 27976 लाभुक हैं। इसके अलावा अबुआ आवास योजना, अबुआ वीर दिशोम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना तथा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना समेत कई और योजनाओं से लाभुकों को जोड़ा गया।

    *_इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम और श्रम मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद श्री विजय हांसदा, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती मोनिका किस्कू, पूर्व मंत्री श्री हेमलाल मुर्मू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे , संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त श्री लालचंद दादेल और साहिबगंज जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहात्मा गांधी ने भारत के आजादी की जबकि जेआरडी टाटा ने देश को आर्थिक रूप से सबल बनाने की लड़ाई : अरुण मायरा
    Next Article कोई भी अहर्ताधारी लाभुक शिविर से खाली हाथ ना लौटें, सुनिश्चित करें अधिकारी – उपायुक्त

    Related Posts

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    जादूगोड़ा में वन माफियाओं का कहर, अवैध कटाई से उजड़ रहे जंगल; वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज बेहाल, डॉक्टरों-नर्सों की कमी और बदहाल सुविधाओं पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

    यूसीआईएल में बढ़ता वाहन खर्च बना चर्चा का विषय, कार पुलिंग व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

    आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, पर बौद्धिक शक्ति सीमाएँ लाँघ रही है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.